VIDEO: 'हम माही भाई को बहुत मिस करते हैं, टीम बस में अब भी उनकी सीट रहती है खाली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, जिसमें चहल ने दिखाया कि टीम बस में धोनी की सीट पर कोई नहीं बैठता, जिस पर बैठकर वो सफर करते थे। वह सीट खाली ही रहती है।
दरअसल, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक विडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम इंडिया बस में बैठकर ऑकलैंड से हैमिल्टन जा रही है। ऑकलैंड में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दोनों टी-20 मैच जीते और अब सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में होना है।
इस विडियो के अंत में चहल उस सीट पर जाते हैं, जहां धोनी बैठते थे। चहल सीट की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'ये जहां दिग्गज बैठते थे, माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी), अब भी यहां कोई नहीं बैठता है। हम उन्हें बहुत मिस करते हैं।'
MUST WATCH: We get you Chahal TV from the Bus! 🚌
This one is en route from Auckland to Hamilton 😎😎 - by @RajalArora @yuzi_chahal #TeamIndia
Full Video here ➡️➡️ https://t.co/4jIRkRitRh pic.twitter.com/ZJxMtRGsQu — BCCI (@BCCI) January 27, 2020
इससे पहले वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'वह कभी चहल टीवी पर नहीं आए, बहुत आना चाहते थे, तड़पते थे लेकिन हमने कहा कि नहीं भैया, अभी नहीं।' बता दें कि युजवेंद्र 'चहल टीवी' के नाम से एक विडियो टॉक शो करते हैं जिसमें वह दूसरे साथी खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं।