{"_id":"5d8db99c8ebc3e01665e4a1d","slug":"i-can-be-indian-cricket-teams-number-four-says-suresh-raina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब सुरेश रैना ने ठोका दावा, बोले- मैं टीम इंडिया में नंबर चार पर खेल सकता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब सुरेश रैना ने ठोका दावा, बोले- मैं टीम इंडिया में नंबर चार पर खेल सकता हूं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम में नंबर चार की पोजिशन अब तक अबूझ पहेली बनी हुई है। विश्व कप में सेमीफाइनल से हारकर बाहर हो जाने के बाद कई सवाल उठे। कप्तान, कोच, टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ चयनकर्ता सवालों के घेरे में आए, लेकिन अबतक उपयुक्त बल्लेबाज की तलाश पूरी नहीं हो पाई है। अब इस नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने ताल ठोकी है।
2 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
2018 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने वाले सुरेश रैना का मानना है कि वह अभी भी वन-डे और टी-20 टीम में नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल होने की कोशिश कर रहे रैना ने 'द हिंदू' के हवाले से बताया, 'मैं भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। मैंने पहले भी उस स्थान पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। दो वर्ल्ड कप खेले जाने हैं और मैं मौके की तलाश में हूं।'
3 of 5
सुरेश रैना
भारतीय टीम में नंबर 4 का स्थान लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय तक अंबाती रायुडू को नंबर 4 पर खिलाने के बाद चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप के लिए विजय शंकर को टीम में चुना। शंकर के चोटिल होने के बाद युवा ऋषभ पंत को इस स्थान पर मौका दिया जा रहा है, लेकिन वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
रैना ने कहा, 'वह भ्रमित दिखाई देते हैं और अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। वह सिंगल की तलाश करते हैं। गेंद रोकते हैं और फिर लगता है कि वह चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं। किसी को उनसे बात करने की जरूरत है जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों से करते हैं। क्रिकेट एक मानसिक खेल है और पंत को समर्थन की जरूरत है ताकि वह अपना आक्रामक खेल खेल सकें। ऐसा लग रहा है कि अभी वह निदेर्शों के तहत खेल रहे हैं और यह काम नहीं कर रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना ने यह भी कहा कि धोनी अभी भी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'वह अभी भी फिट है। एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं और अभी भी खेल के सबसे बड़े फिनिशर हैं। टी-20 विश्व कप में भारत के लिए धोनी महत्वपूर्ण साबित होंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।