फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास के बाद वापसी को तैयार युवराज सिंह, T-20 टीम में किए गए शामिल!

Tue, 15 Dec 2020 02:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Dec 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh included in Punjab Syed Mushtaq Ali T20 probables
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिक्सर किंग युवराज सिंह संन्यास के बाद एकबार फिर मैदान पर वापसी को तैयार है। युवी पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी टीम से खेलने की गुजारिश की थी। अब पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब ने अपने 30 संभावित खिलाडियों के स्क्वॉड में युवी को शामिल किया है।

Yuvraj Singh included in Punjab Syed Mushtaq Ali T20 probables
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दो बार के विश्व विजेता 39 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी रोजाना मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करने आ रहे है। बीते दिनों 39वां जन्मदिन मनाने वाले युवी ने बल्लेबाजी अभ्यास का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि इस बात में अभी कोई स्पष्टता नहीं है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाएगा या नहीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)


 
Yuvraj Singh included in Punjab Syed Mushtaq Ali T20 probables
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक पीसीए अब भी बीसीसीआई की अनुमित का इंतजार कर रहा है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें NOC दिया था, जिसके बाद ही वह कनाडा में ग्लोबल टी-20 लीग का हिस्सा बन पाए थे। नियमों के मुताबिक कोई भी सक्रिय क्रिकेटर विदेशी टी-20 लीग में नहीं खेल सकता, वहां भाग लेने के लिए संन्यास लेना आवश्यक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh included in Punjab Syed Mushtaq Ali T20 probables
युवराज सिंह - फोटो : social Media

युवराज सिंह ने सितंबर में एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं युवा खिलाड़ियों के साथ खेल का आनंद ले रहा हूं, उनसे विभिन्न पहलुओं पर बात कर रहा हूं। मैं उनसे बहुत सी चीजों को बेहतर करने के लिए कहता हूं। बताते चलें कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी से ही भारत में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है, जो कोरोना की वजह से ठप पड़ी थी।

विज्ञापन
Yuvraj Singh included in Punjab Syed Mushtaq Ali T20 probables
बरिंदर सरन - फोटो : pti

10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेले जाने वाले इस टी-20 टूर्नामेंट में पेसर बरिंदर सरन पर भी नजरें होंगी। पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाबी टीम में जगह न मिलने के बाद सरन ने चंडीगढ़ की ओर से खेलने का निर्णय लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed