फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh fails to get BCCI nod for comeback, Syed Mushtaq Ali T20 Trophy

BCCI ने ठुकराया युवराज का नाम, संन्यास के बावजूद इस टूर्नामेंट से वापसी कर सकते थे सिक्सर किंग

Mon, 28 Dec 2020 09:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Dec 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh fails to get BCCI nod for comeback, Syed Mushtaq Ali T20 Trophy
युवराज सिंह - फोटो : सोसल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की अब भारतीय क्रिकेट में वापसी मुश्किल है, क्योंकि बीसीसीआई ने उनके नाम को ठुकरा दिया है। इससे पहले खबर थी कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में पंजाब टीम से युवराज की वापसी हो सकती है। मगर ऐसा हो न सका। बता दें कि युवराज के अनुरोध को राष्ट्रीय क्रिकेट निकाय ने मंजूरी नहीं दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके युवराज को अगले महीने होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में पंजाब के 30 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया था। वह पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम  में अभ्यास भी कर रहे थे। मगर अफसोस कि वह सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि टीम में अपनी 20 सदस्यीय टीम में उन्हें शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन


भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वन-डे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके युवराज सिंह संन्यास तोड़कर घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलने को तैयार थे। मगर उन्हें अनुमति नहीं मिली। बता दें कि युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन पंजाब क्रिकेट संघ के सचिव पुनीत बाली के अनुरोध पर अपने प्रदेश के लिए खेलने को तैयार हो गए थे। विश्व कप 2011 के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे संन्यास के बाद कनाडा में ग्लोबल टी-20 लीग में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अगले साल 10 जनवरी से सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसके लिए पंजाब ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें युवराज का नाम शामिल नहीं है। 


पंजाब का पूरा स्क्वाड :
मनदीप सिंह (कप्तान), गुरकीरत मान (उप-कप्तान), रोहन मारवाहा, अभिनव शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, अनमोल मल्होत्रा, संजीव सिंह, संदीप शर्मा, करण कैला, मयंक मारकंडे, अभिषेक शर्मा, रमनदीप सिंह, सिद्धार्थ कौल, बरिंदर शरण, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, बलतेज ढांडा, कृष्ण और गीतांश खेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed