{"_id":"67a8809a31fbd891940affc0","slug":"young-england-all-rounder-jacob-bethell-has-been-ruled-out-from-the-odi-series-against-india-after-injury-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: चोट के कारण जैकेब बेथेल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इंग्लैंड ने इस बल्लेबाज को शामिल किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: चोट के कारण जैकेब बेथेल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इंग्लैंड ने इस बल्लेबाज को शामिल किया
Sun, 09 Feb 2025 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 09 Feb 2025 03:47 PM IST
सार
बेथेल ने नागपुर में पहले वनडे में इंग्लैंड की चार विकेट से हार के दौरान अर्धशतक बनाया था और एक विकेट लिया था। उनके बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट लगी है।
विज्ञापन
जैकब बेथेल
- फोटो : X
विस्तार
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को इस बात की पुष्टि कर दी है। ईसीबी ने उनकी जगह बल्लेबाज टॉम बैंटन को बुलाया है। बैंटेन आखिरी बार अगस्त 2020 में वनडे मुकाबला खेले थे, लेकिन वह आईएलटी20 में शानदार फॉर्म में थे।
विज्ञापन
बेथेल ने नागपुर में लगाया था अर्धशतक
बेथेल ने नागपुर में पहले वनडे में इंग्लैंड की चार विकेट से हार के दौरान अर्धशतक बनाया था और एक विकेट लिया था। उनके बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट लगी है। ईसीबी की रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, सोमवार को अहमदाबाद पहुंचने पर बुधवार को होने वाले तीसरे वनडे के लिए चोट का और आकलन किया जाएगा। अगस्त 2020 में इंग्लैंड के लिए पिछली बार वनडे मैच खेलने वाले बैंटन टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। वह अभी यूएई आईएलटी20 प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जहां उन्होंने 11 पारियों में 54.77 की औसत से 493 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं।

बैंटन ने खेले हैं छह वनडे मुकाबले
26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज बैंटन ने छह वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 134 रन बनाए हैं। इस दौरान 58 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा। बैंटन सोमवार को भारत पहुंचेंगे।भारत तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे के लिए टीम में तीन बदलाव करते हुए चोटिल बेथेल, ब्राइडन कार्स और जोफ्रा आर्चर की जगह मार्क वुड, गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत
इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फिल सॉल्ट और बेन डकेत की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। डकेत ने इस दौरान अर्धशतक भी लगाया। भारत को अब तक तीन सफलता मिली है, लेकिन इंग्लैंड फिलहाल सुखद स्थिति में नजर आ रहा है।