फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yadav has sore back, likely to miss second Test dhoni

उमेश यादव मुंबई टेस्ट के लिए अनफिट: धोनी

Thu, 22 Nov 2012 05:15 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 22 Nov 2012 05:15 PM IST
विज्ञापन
 yadav has sore back, likely to miss second Test dhoni

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट की पूर्व संध्या पर स्पष्ट किया कि तेज गेंदबाज उमेश यादव अनफिट हैं और उनके इस मैच में खेलने की संभावना नहीं है। धोनी ने कहा कि उमेश इस टेस्ट के लिए अनफिट हैं। उनकी पीठ में सूजन है। हम उन्हें इस मैच में उतारने का खतरा नहीं उठा सकते।

विज्ञापन


धोनी ने बताया कि मुंबई में हम दो तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ एक बार फिर उतरेंगे। इसलिए संभावना यही है कि उमेश इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को यादव के कवर के तौर पर टीम में बुलाया गया है। हालांकि उनके खेलने की भी कम संभावना है क्योंकि टीम में मौजूद दूसरे तेज गेंदबाज दिल्ली के इशांत शर्मा उमेश की जगह अंतिम एकादश में उतर सकते हैं।
विज्ञापन


इशांत को पिछले सप्ताह वायरल फीवर था लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और उन्होंने पिछले दो दिनों में नेट पर काफी गेंदबाजी की है। इशांत को जब वायरल था तब भी डिंडा को उनके कवर के तौर पर अहमदाबाद बुलाया गया था। इशांत यदि मुंबई टेस्ट में खेलते हैं तो मार्च में उनके टखने की सर्जरी के बाद यह उनका पहला मैच होगा। इशांत ने अपने 45 टेस्टों में से आखिरी मैच इस वर्ष के शुरू में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 24 वर्षीय इशांत अब तक 45 टेस्टों में 37.87 के औसत से 133 विकेट ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed