फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table Today Update After BAN Vs NZ Test Series, Pakistan On Top And India On Second Position

WTC Points Table: टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पाकिस्तान शीर्ष पर, भारत को दूसरा स्थान; जानें हर टीम का हाल

Sun, 10 Dec 2023 09:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 09:08 AM IST
सार

WTC 2023 Points Table Update: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी और दोनों टीमें टेस्ट चैंपिनयशिप अंक तालिका में शीर्ष पांच में बनी हुई हैं। हालांकि, पाकिस्तान की टीम शीर्ष पर है।
 

विज्ञापन
WTC Points Table Today Update After BAN Vs NZ Test Series, Pakistan On Top And India On Second Position
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की शुरुआत हो चुकी है। 2019 से 2021 के बीच खेले गए पहले चक्र में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, 2021-23 के बीच खेले गए दूसरे चक्र के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती। अब तीसरा चक्र 2023-25 के बीच में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है और इस चक्र में दक्षिण अफ्रीका को छोड़ हर टीम एक सीरीज खेल चुकी है।
विज्ञापन


टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका की बात करें तो फिलहाल पाकिस्तान की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल कर सभी 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, भारतीय टीम ने एक सीरीज खेली है और इसमें एक मैच जीतने में सफल रही, जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा। इस वजह से 66.67 फीसदी अंक के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी। इसी वजह से कीवी टीम तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 50 फीसदी अंक हैं। पांचवें स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच खेले हैं। इनमें से दो में उन्हें जीत मिली है, जबकि दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा और कंगारू टीम के पास 30 फीसदी अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) अंक तालिका
टीम अंक (%) अंक मैच जीत हार ड्रॉ सीरीज पेनल्टी अंक
पाकिस्तान 100 24 2 2 0 0 1 0
इंडिया 66.67 16 1 1 0 1 1 0
न्यूजीलैंड 50 12 1 1 1 0 1 0
बांग्लादेश 50 12 1 1 1 0 1 0
ऑस्ट्रेलिया 30 18 2 2 2 1 1 -10
वेस्ट इंडीज 16.67 4 0 1 1 1 1 0
इंग्लैंड 15 9 2 2 2 1 1 -19
श्रीलंका 0 0 0 2 0 1 0 0
दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0 0


वेस्टइंडीज ने दो मैच खेले हैं और एक मैच ड्रॉ कराया है, जबकि एक में उसे हार मिली है। 16.67 फीसदी अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। सातवें स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के पास 15 फीसदी अंक हैं। इंग्लैंड ने दो मैच जीते हैं और दो में उसे हार मिली है। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच और जीत हार की संख्या समान है, लेकिन दोनों टीमों के अंकों में अंतर की वजह पेनल्टी के अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया पर 10 पेनल्टी अंक हैं, जबकि इंग्लैंड पर पेनल्टी के 19 अंक हैं और एक बार फिर यह टीम टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका की रेस से बाहर चल रही है।


श्रीलंका ने दो मैच की सीरीज पाकिस्तान के साथ खेली थी और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से श्रीलंका के पास कोई अंक नहीं है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ अपने टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed