फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table: New Zealand won vs South Africa, England gain advantage, India path to top became difficult

WTC Points Table: जीता न्यूजीलैंड, फायदे में रहा इंग्लैंड, भारत के लिए और मुश्किल हुई शीर्ष पर पहुंचने की राह

Fri, 16 Feb 2024 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Feb 2024 03:54 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की जीत का इंग्लैंड को फायदा हुआ और वह आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गया। इंग्लैंड का पॉइंट पर्सेंट 25.00 है। वहीं, अफ्रीकी टीम को हार का नुकसान हुआ और 25.00 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ ही आठवें स्थान पर लुढ़क गई है।

विज्ञापन
WTC Points Table: New Zealand won vs South Africa, England gain advantage, India path to top became difficult
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ कीवी टीम ने दो मैचों की टेस्ट को 2-0 से अपने नाम किया। पहला टेस्ट न्यूजीलैंड ने 281 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ही कीवियों ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 सत्र में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं, भारत के शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। कीवियों की जीत से इंग्लैंड को जरूर फायदा पहुंचा है। आइए जानते हैं कि टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड शीर्ष पर बरकरार

दक्षिण अफ्रीका पर दूसरे टेस्ट में जीत के साथ न्यूजीलैंड का पॉइंट पर्सेंटेज 75.00 हो गया है। उसने अभी तक चार टेस्ट खेले हैं और तीन मैच जीते हैं। एक में टीम को हार मिली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट पर्सेंटेज 55.00 है और वह दूसरे स्थान पर हैं। उसने 2023-25 सत्र में 10 टेस्ट खेले हैं और छह में जीत हासिल की है। तीन में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत का पॉइंट पर्सेंटेज 52.77 है और वह तीसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट से पहले तक छह टेस्ट खेले हैं और तीन जीते हैं और दो में हार मिली है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत इस स्थिति में शीर्ष पर पहुंचता

अगर न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट हार जाती और भारत राजकोट में तीसरा मुकाबला जीत जाता तो टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाती। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच जीतने पर भारत के पास सात मुकाबलों में 50 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में भारत का अंक प्रतिशत 59.52 होगा और टीम 55 फीसदी अंक हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीछे छोड़ देगी और दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रा अंक अंक प्रतिशत
1 न्यूजीलैंड 4 3 1 0 36 75.00
2 ऑस्ट्रेलिया 10 6 3 1 66 55.00
3 भारत 6 3 2 1 38 52.77
4 बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
7 इंग्लैंड 7 3 3 1 21 25.00
8 दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
9 श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00
विज्ञापन

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड की जीत का फायदा

न्यूजीलैंड की जीत का इंग्लैंड को फायदा हुआ और वह आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गया। इंग्लैंड का पॉइंट पर्सेंट 25.00 है। वहीं, अफ्रीकी टीम को हार का नुकसान हुआ और 25.00 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ ही आठवें स्थान पर लुढ़क गई है। बांग्लादेश 50.00 पॉइंट पर्सेंट के साथ चौथे, पाकिस्तान 36.66 पॉइंट पर्सेंट के साथ छठे स्थान पर है। श्रीलंका का पॉइंट पर्सेंट 0.00 है और वह नौवें स्थान पर है। 

भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में क्या हुआ?
हैदराबाद में पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था। वहीं, विशाखापत्तनम में भारत ने वापसी की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब दोनों टीमों की नजर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है। राजकोट में तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन और रवींद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली। वुड ने चार विकेट लिए। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी जारी है। न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट की बात करें तो प्रोटियाज ने अपनी पहली पारी में 242 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने 211 रन बनाए। अफ्रीका की दूसरी पारी 235 रन पर खत्म हुई। 267 रन के लक्ष्य को कीवी टीम ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed