फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table 2023-25 Update after PAK vs BAN Test Series Result ICC Teams Ranking Position News in Hindi

WTC Points Table: ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश की लंबी छलांग, पाकिस्तान 8वें पायदान पर, भारत शीर्ष पर बरकरार

Tue, 03 Sep 2024 03:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 03 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

ICC WTC 2025 Points Table Update : लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ बांग्लादेश 33 अंक और 45.83 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। छह टेस्ट मुकाबलों में यह उनकी तीसरी जीत है। वहीं, पाकिस्तान के खाते में 16 अंक और 19.04 अंक प्रतिशत के साथ आठवें पायदान पर है।

विज्ञापन
WTC Points Table 2023-25 Update after PAK vs BAN Test Series Result ICC Teams Ranking Position News in Hindi
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। नजमुल हुसैन शांतो की टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम  छठे पायदान पर थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम आठवें पायदान पर बनी है। 
विज्ञापन

WTC Points Table 2023-25 Update after PAK vs BAN Test Series Result ICC Teams Ranking Position News in Hindi
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers
चौथे स्थान पर पहुंची बांग्लादेश की टीम
लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ बांग्लादेश 33 अंक और 45.83 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। छह टेस्ट मुकाबलों में यह उनकी तीसरी जीत है। वहीं, पाकिस्तान 16 अंक और 19.04 अंक प्रतिशत के साथ आठवें पायदान पर है। उन्होंने सात में से सिर्फ दो टेस्ट मैचों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, पांच मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

WTC Points Table 2023-25 Update after PAK vs BAN Test Series Result ICC Teams Ranking Position News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
भारत शीर्ष पर बरकरार
भारत और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया क्रमशः 68.5 और 62.5 अंकों के साथ शीर्ष दो पर बरकरार हैं। भारतीय टीम को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में पांच मैचों की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी।
विज्ञापन

WTC Points Table 2023-25 Update after PAK vs BAN Test Series Result ICC Teams Ranking Position News in Hindi
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers
बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया
बांग्लादेश ने लगातार दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों मुकाबले रावलपिंडी में खेले गए। पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की खूब आलोचना हुई थी। अब दूसरा टेस्ट हारने पर पाकिस्तान टीम और खिलाड़ियों पर खतरा मंडराने लगा है। बांग्लादेश ने पिछला टेस्ट जीतकर पाकिस्तान पर इस प्रारूप में पहली जीत हासिल की थी। अब बांग्लादेश ने न सिर्फ पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया है, बल्कि पहली बार सूपड़ा साफ भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed