फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC final Voice of Football meets Voice of Cricket Harsha Bhogle meets commentator Peter Drury

WTC: 'वॉइस ऑफ फुटबॉल' से मिले 'वॉइस ऑफ क्रिकेट', दिग्गज कमेंटेटर पीटर ड्रूरी से हुई हर्षा भोगले की मुलाकात

Fri, 09 Jun 2023 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 09 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

क्रिकेट में जिस तरह भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान हर्षा भोगले की टिप्पणी जरूरी हो जाती है उसी तरह अहम फुटबॉल मैच में पीटर ड्रूरी की आवाज न हो तो फैंस को मजा नहीं आता। ड्रूरी को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कमेंटेटर भी कहा जाता है।

विज्ञापन
WTC final Voice of Football meets Voice of Cricket Harsha Bhogle meets commentator Peter Drury
पीटर ड्रूरी और हर्षा भोगले - फोटो : Harsha Bhogle/Twitter

विस्तार

भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले इन दिनों लंदन में है। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कमेंट्री के लिए वहां गए हैं। हर्षा ने इस दौरान लंदन में दिग्गज फुटबॉल कमेंटेटर पीटर ड्रूरी से मुलाकात की। दशकों से भोगले और ड्रूरी दोनों ने अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। पीटर ड्रूरी ने कई अहम फुटबॉल मैच में यादगार कमेंट्री की है। पिछले साल विश्व कप के दौरान अर्जेंटीना के मैचों के दौरान उनकी कमेंट्री ने लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


क्रिकेट में जिस तरह भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान हर्षा भोगले की टिप्पणी जरूरी हो जाती है उसी तरह अहम फुटबॉल मैच में ड्रूरी की आवाज न हो तो फैंस को मजा नहीं आता। ड्रूरी को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कमेंटेटर भी कहा जाता है। हाल ही में उन्होंने यूरोप लीग के फाइनल के दौरान खुलासा किया था कि हर्षा भोगले उनके आदर्श हैं और वह जल्द ही लंदन में उनसे मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


हर्षा भोगले ने शेयर की तस्वीर
हर्षा और पीटर की मुलाकात विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बीच ओवल में हुई। दोनों की बातचीत की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर्षा ने पीटर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''कितने प्यारे इंसान हैं। शीर्ष पेशेवर हैं पीटर ड्रूरी। उनके काम के बारे में उनसे बात करके काफी खुशी हुई।''
विज्ञापन
विज्ञापन




मैच में अब तक क्या हुआ?
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल कैमरन ग्रीन सात और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम अब चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 123 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की अब तक कुल बढ़त 296 रन की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed