फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC FINAL: Virat Kohli says Not a final, best of three should be decided by best team 

WTC FINAL: हार के बाद कोहली को याद आया 'बेस्ट ऑफ थ्री', बोले- एक मैच से न आंकें हमारी काबिलियत

Thu, 24 Jun 2021 05:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 24 Jun 2021 05:39 PM IST
सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार उनकी टीम की दो साल की उपलब्धियों का सही चित्रण नहीं करती। 

विज्ञापन
WTC FINAL: Virat Kohli says Not a final, best of three should be decided by best team 
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के सुर में सुर मिलाते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल के आधार पर नहीं बल्कि 'बेस्ट आफ थ्री फाइनल' के जरिए होना चाहिए। फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कोहली ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, 'मैं इसका पक्षधर नहीं हूं कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल मैच से हो।' उन्होंने कहा, 'अगर टेस्ट श्रृंखला है तो तीन टेस्ट से ही पता चलता है कि किस टीम में वापसी की क्षमता है। ऐसा नहीं होता कि दो दिन अच्छा खेले और फिर आप अचानक अच्छी टेस्ट टीम नहीं हैं। मैं यह नहीं मानता।'

विज्ञापन

 

कोहली ने कहा, 'भविष्य में इस पर विचार किया जाना चाहिए। तीन मैचों में प्रयास होते हैं, उतार चढाव होते हैं, हालात बदलते हैं। गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है। इसके बाद पता चलता है कि सर्वश्रेष्ठ टीम कौन सी है।' उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड से मिली हार उनकी टीम की दो साल की उपलब्धियों का सही चित्रण नहीं करती। उन्होंने कहा, 'हम इस नतीजे से परेशान नहीं हैं। हमने पिछले तीन चार साल में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह मैच हमारी क्षमता और काबिलियत का सही चित्रण नहीं करता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में तीन मैचों का फाइनल आईसीसी के लिए मुश्किल होगा। कोहली ने कहा कि लोगों को याद रहना चाहिए कि यह कठिन श्रृंखला थी, महज एक फाइनल नहीं । उन्होंने कहा, 'इस पर बात होनी चाहिए। इसलिए नहीं कि हम जीत नहीं सके लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए यह गाथा यादगार होनी चाहिए।' बता दें कि कोच शास्त्री ने टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले ही 'बेस्ट आफ थ्री फाइनल' की बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed