{"_id":"60d150156146316c10271afe","slug":"wtc-final-simon-dole-says-lack-of-match-practice-for-indian-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूटीसी फाइनल: साइमन डोल ने कहा- टीम इंडिया को खल रही मैच अभ्यास की कमी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डब्ल्यूटीसी फाइनल: साइमन डोल ने कहा- टीम इंडिया को खल रही मैच अभ्यास की कमी
Tue, 22 Jun 2021 08:21 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 22 Jun 2021 08:21 AM IST
सार
- पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल ने कहा, डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने का मौका मिला। जबकि इस प्रतिष्ठित मुकाबले से पहले भारतीय टीम को मैच अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल
- फोटो : social media
विस्तार
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले मैच अभ्यास की कमी का भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
गेंदबाज साइमन बोले, अपनी ही दो टीमों के साथ मैच खेलना पर्याप्त नहीं
डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने का मौका मिला। जबकि इस प्रतिष्ठित मुकाबले से पहले भारतीय टीम को मैच अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिला। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पिछला पांच दिवसीय मैच मार्च में स्वदेश में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला में 3-1 की जीत के दौरान खेला था।
विज्ञापन
डोल ने कहा, ‘कई बार आप इसे देखते हो और सोचते हो कि क्या उन्हें (भारत को) तैयारी का पर्याप्त मौका मिला। मुझे लगता है कि उन्हें मिला। मुझे लगता है कि पिछले 10-12 दिन में उन्होंने पर्याप्त गेंदबाजी की जिससे कि सुनिश्चित हो कि वे मुकाबले के लिए तैयार रहें।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैच अभ्यास को दोहरा पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
आप अपनी ही दो टीमें बनाकर ऐसा करने का प्रयास कर सकते हो लेकिन यह पर्याप्त नहीं होता और यह महत्वपूर्ण है। मैच अभ्यास की जगह लेना मुश्किल होता है जो आपको बेहतर बनाता है और आप इन मैचों के लिए तैयार होते हो।’ डोल ने यह बयान न्यूजीलैंड की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों के उम्मीद से कमतर प्रदर्शन पर दिया है जिससे भारत के पहली पारी में 217 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।
भारतीय गेंदबाज नहीं उठा पा रहे हालात का फायदा
एजिस बाउल में तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात होने के बावजूद जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी अधिक स्विंग हासिल करने में नाकाम रहे जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों काइल जैमीसन (5/31), नील वैगनर (2/40) और ट्रेंट बोल्ट (2/47) ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात का फायदा उठाते हुए भारत को कम स्कोर पर रोका।
डोल ने कहा कि न्यूजीलैंड को निश्चित तौर पर इस प्रतिष्ठित मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच खेलने का फायदा मिला। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड लॉर्ड्स में अपने पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ उसी तरह की तैयारी के साथ उतरा था जिस तैयारी के साथ भारत उतरा है।’ डोल ने कहा, ‘न्यूजीलैंड की टीम लगभग 10-11 दिन साउथम्पटन में रही, अपनी टीमों के बीच मुकाबले खेले, ट्रेनिंग, अभ्यास किया और जब वे लॉर्ड्स में उतरे तो लय में लग रहे हैं।’