{"_id":"644811d9068b95b8ed031255","slug":"wtc-final-india-would-like-to-win-the-test-championship-on-the-basis-of-all-rounders-the-team-includes-four-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: ऑलराउंडर्स के भरोसे टेस्ट चैंपियनशिप जीतना चाहेगा भारत, टीम चार गेंदबाजी ऑलराउंडर शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: ऑलराउंडर्स के भरोसे टेस्ट चैंपियनशिप जीतना चाहेगा भारत, टीम चार गेंदबाजी ऑलराउंडर शामिल
Tue, 25 Apr 2023 11:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:16 PM IST
सार
भारतीय टीम में चार गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में शामिल सूर्यकुमार यादव को टीम में नहीं चुना गया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम में 34 साल के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। उन्हें पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद बाहर कर दिया गया था। भारतीय टीम इंग्लैंड के ओवल में सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम की पांच सदस्यीय चयन समिति, सचिव जय शाह, कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार शाम को टीम का चयन किया। अभी टीम का उपकप्तान घोषित नहीं है, माना जा रहा है पिछले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह दायित्व संभाल रहे चेतेश्वर पुजारा ही यह भूमिका निभाएंगे।
अजिंक्य की 15 माह बाद वापसी
रहाणे की 15 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। रहाणे ने भारत के लिए पिछला टेस्ट 11 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी में अनुभव को तरजीह देते हुए रहाणे का चयन किया गया है। उन्होंने भारत के लिए 82 टेस्ट मैचों में 38.52 की औसत से 4932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। घरेलू सीजन में रहाणे ने मुंबई का नेतृत्व किया और लगभग 700 रन बनाए। इसके अलावा आईपीएल में वह बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सात मैचों में 190 की स्ट्राइकरेट से रन बनाए हैं। उनके साथ टीम में शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रहाणे और केएल राहुल हैं।
चार गेंदबाजी ऑलराउंडर
टीम में चार गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट शृंखला में शामिल सूर्यकुमार यादव को टीम में नहीं चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए चुने गए खिलाड़ियों में सूर्यकुमार के अलावा कुलदीप यादव और ईशान किशन भी टीम में नहीं हैं। विशेषज्ञ विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत का चयन हुआ है। यह एकमात्र टेस्ट है, इसलिए दूसरा विकेटकीपर नहीं चुना गया है। जरूरत पड़ने पर लोकेश राहुल यह भूमिका निभा सकते हैं। तेज गेंदबाजों में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जयदेव उनादकट हैं। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के ऊपर होगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।