फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC final 2025 Keshav Maharaj said We want to honour legends of the past

WTC Final 2025: 'हम अतीत के दिग्गजों का सम्मान करना चाहते हैं', फाइनल से पहले बोले स्पिनर केशव महाराज

Mon, 09 Jun 2025 09:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Jun 2025 09:14 PM IST
सार

केशव महाराज ने कहा- 'मुझे वह पल याद हैं जब उन्होंने गदा को उठाया था। हम अपने लिये जीतना तो चाहते ही हैं लेकिन अतीत के दिग्गजों को भी सम्मानित करना चाहते हैं। उम्मीद है कि यह खिताब जीतकर हम भी उनकी जमात में शामिल हो सकेंगे।'

विज्ञापन
WTC final 2025 Keshav Maharaj said We want to honour legends of the past
केशव महाराज - फोटो : Keshav Maharaj (instagram)

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में ग्रीम स्मिथ और उनकी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन रही टीम के साथी खिलाड़ियों का अनुसरण करना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 13 साल पहले लॉडर्स पर ही टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। उस टीम में स्मिथ, जाक कैलिस, डेल स्टेन जैसे खिलाड़ी थे जिन्होंने इंग्लैंड को मात दी थी।
विज्ञापन


'अपने दिग्गजों को सम्मान देना चाहते हैं'
केशव महाराज ने कहा- 'मुझे वह पल याद हैं जब उन्होंने गदा को उठाया था। हम अपने लिये जीतना तो चाहते ही हैं लेकिन अतीत के दिग्गजों को भी सम्मानित करना चाहते हैं। उम्मीद है कि यह खिताब जीतकर हम भी उनकी जमात में शामिल हो सकेंगे।'
विज्ञापन


सात टेस्ट जीतकर फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार सात टेस्ट जीतकर लंदन पहुंची है। उसे आखिरी बार फरवरी 2024 में टेस्ट मैच में पराजय मिली थी। महाराज ने आगे कहा- 'जब दो साल पहले यह सफर शुरू हुआ तो बहुत लोगों को नहीं लगा था कि हम यहां तक पहुंचेंगे लेकिन सीरीज दर सीरीज हम बेहतर होते चले गए। हमारे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों में जबर्दस्त तालमेल है। हमने काफी मेहनत की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमने पिछले तीन चार साल में अच्छा प्रदर्शन किया'
महाराज टी20 विश्व कप 2024 उपविजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को वनडे विश्व कप 2023 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पराजय मिली। महाराज ने कहा- 'पिछले प्रयासों में किसी ने सोचा नहीं था कि हम किसी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचेगे लेकिन हम दो सेमीफाइनल और दो फाइनल में पहुंचे। हमने पिछले तीन चार साल में जिस तरह का खेल दिखाया है, उससे काफी प्रेरणा मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed