फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC final 2021 Virat Kohli completed 10 years in test cricket Shubman gill praised him and said he is an inspiration for youngsters

तारीफ: विराट के टेस्ट क्रिकेट में 10 साल पूरे, शुभमन गिल ने बताया युवाओं के प्रेरणास्रोत

Sun, 20 Jun 2021 05:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 20 Jun 2021 05:15 PM IST
सार

विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट में 10 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने किंग कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने विराट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। 

विज्ञापन
WTC final 2021 Virat Kohli completed 10 years in test cricket Shubman gill praised him and said he is an inspiration for youngsters
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट में 10 साल पूरे कर लिए। किंग कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। अपने इस डेब्यू टेस्ट में विराट ने पहली पारी में 4 और दूसरी इनिंग्स में 15 बनाए। वहीं अब एक दशक बाद विराट कोहली भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्टनपन में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विराट की टेस्ट क्रिकेट में 10वीं वर्षगांठ पूरी होने पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने विराट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, उन्होंने कहा कि किंग कोहली ने मेरी तरह हजारों युवाओं को प्रेरित करने का काम किया है। 
विज्ञापन


शुभमन ने आगे कहा, वह मेरी तरह सभी युवाओं के आदर्श हैं, उनसे बहुत से भारतीयों को प्रेरणा मिली है, वह एक ऐसे व्यक्ति रहें हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में क्रांति ला दी और उसे नया मुकाम मिला। जब मैं बैटिंग करता हूं या उनको देखता हूं या उनसे बात करता हूं तो यह वास्तव में मेरे लिए एक प्रेरणा की तरह होता है। शुभमन गिल ने ये बातें साउथम्पटन में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन शुभमन गिल 28 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। जिसके चलते विराट और अजिंक्य रहाणे को ठोस शुरुआत मिल सकी। दूसरे दिन बारिश ने मैच में खलल डाला और खेल को आधा घंटे पहले बंद करना पड़ा। गिल के मुताबिक पहली पारी में भारत 300 रन बनाएगा। 

उन्होंने कहा कि हमने ठोस शुरुआत की है और वास्तव में हम इसे भुनाना चाहते हैं, हम इस मैच में एक मजबूत लक्ष्य रखना चाहते हैं, इस विकेट पर 300 या उससे अधिक रन का टोटल अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छी शुरुआत मिली, वास्तव में मुझे तब और अच्छा लगता जब मैं 50 या उससे अधिक रन बनाता, जब हम बैटिंग करने उतरे तो परिस्थितियां हमारे खिलाफ थीं। इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। 


वहीं साउथम्पटन टेस्ट की बात की जाए तो खबर लिखे जाने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 10 और रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे दिन भारत के अब तक तीन विकेट गिर चुके हैं। कप्तान विराट कोहली 44, ऋषभ पंत 4 और अजिंक्य रहाणे 49 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed