फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 kyle jamieson taken wicket of virat Kohli icc world test championship final at southampton

WTC Final 2021: अपनी रणनीति में सफल हुए आरसीबी के गेंदबाज जेमीसन, प्लान बनाकर ऐसे किया विराट को आउट

Sun, 20 Jun 2021 06:51 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 20 Jun 2021 06:51 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में काइल जेमीसन अपनी योजना में सफल रहे। इस फाइनल मुकाबले में उन्होंने विराट कोहली को आउट किया। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 kyle jamieson taken wicket of virat Kohli icc world test championship final at southampton
काइल जेमीसन - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने में सिर्फ एक सीरीज गंवाई थी। न्यजीलैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में कीवियों के विरुद्ध हार झेलनी पड़ी। इसकी वजह तेंज गेंदबाज काइल जेमीसन रहे। इस खतरनाक फास्ट बॉलर ने अहम मौकों पर विकेट लेकर कीवी टीम को लीड दिलाई थी। अब एक बार फिर जेमीसन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ वैसा ही कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब साउथम्पटन में दूसरे दिन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल शुरू हुआ तो जेमीसन ने सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को आउट किया। उसके बाद तीसरे दिन उन्होंने विराट कोहली को आउट कर भारतीय उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ये वही जेमीसन हैं जो आईपीएल में 2021 सत्र के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिेए खेल रहे थे। उस दौरान डैन क्रिस्टियन ने कहा था कि जेमीसन विराट के झांसे में नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल के दौरान विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों के लिए नेट पर अभ्यास कर रहे थे। कोहली ने हरसंभव कोशिश की कि जेमीसन उन्हें आकर नेट पर गेंदबाजी करें। लेकिन जेमीसन ने विराट की एक नहीं मानीं। काइल जेमीसन आईपीएल के दौरान अपने साथ दो ड्यूक गेंद लाए थे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेमीसन पहली बार आईपीएल में खेल रहे थे और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 15 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था। नेट अभ्यास के दौरान विराट ने कई बार उनसे कहा कि वह उन्हें ड्यूक बाल से प्रैक्टिस कराएं लेकिन जेमीसन उनके झांसे में नहीं आए। बाद में इसका असर ये हुआ कि उन्हें विश्व चैंपियनशिप में पहले रोहित और फिर विराट को आउट किया। 


इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो भारत ने 7 विकेट पर 212 रन बना लिए हैं। भारत ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन तीन विकेट पर 146 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज अपने स्कोर में इजाफा नहीं कर सके और वह 44 रन पर आउट हुए। उनके बाद ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन भी चलते बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed