फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 former Team india captain Sunil Gavaskar said if WTC final being draw ICC should find out the way of selecting the winner

WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल ड्रॉ रहने पर बोले गावस्कर, कहा- विजेता के चयन का तरीका निकाले आईसीसी

Tue, 22 Jun 2021 02:33 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 22 Jun 2021 02:33 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आईसीसी विश्व चैंपियनशिप ड्रॉ रहने पर बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा डब्ल्यूटीसी फाइनल अगर ड्रॉ हुआ तो आईसीसी को विजेता के चयन का तरीका निकालना चाहिए। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 former Team india captain Sunil Gavaskar said if WTC final being draw ICC should find out the way of selecting the winner
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच के आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला ज रहा है। आज मैच का पांचवां दिन है। लेकिन क्रिकेट फैऩ्स के लिए बहुत अच्छी खबर नहीं है। मौजूदा समय में साउथम्पटन में ओवरकास्ट कंडीशन हैं और बारिश होने के पूरे आसार हैं। फाइनल के चौथे दिन खराब मौसम और बारिश के चलते एक गेंद भी नहीं फेंकी कई थी। वहीं पहले दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। कुल मिलाकर फाइनल में 2 दिन का खेल बारिश और खराब मौसम के चलते नहीं हो सका है। अब फाइनल मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बयान दिया है। 

विज्ञापन


लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर गावस्कर का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल बारिश के कारण ड्रॉ रहने पर आईसीसी को विजेता के चयन का तरीका तलाशना चाहिए।
विज्ञापन


गावस्कर ने एक टीवी चैनल से कहा, विश्व टैस्ट चैंपियनशिप फाइनल ड्रॉ रहने पर विजेता के चयन का कोई फॉर्मूला होना चाहिए। आईसीसी क्रिकेट समिति को इस पर सोच कर फैसला लेना चाहिए। आईसीसी पहले ही कह चुकी है कि मैच ड्रॉ रहने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। इस सत्र में नियम में बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, ऐसा लगता है कि डब्लयूटीसी फाइनल ड्रॉ रहेगा। पहली बार किसी फाइनल में संयुक्त विजेता होंगे। दो दिन में तीन पारियां पूरी हो पाना संभव नहीं है। अभी तक फाइनल में 141 . 1 ओवर फेंके गए हैं जबकि 196 ओवर बाकी हैं। गावस्कर ने कहा कि आईसीसी को टेनिस और फुटबॉल की तरह टाइब्रेकर के जरिये विजेता का चयन करना चाहिए।


इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी आईसीसी की आलोचना करते हुए कहा था कि इंग्लैंड में कोई भी बड़ा मैच नहीं खेला जाना चाहिए। वहीं टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि इस मैच में न तो आईसीसी को टाइमिंग मिली और न ही बल्लेबाजों को। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed