फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 Dale steyn criticized cheteshwar pujara batting during WTC final against new zealand said He has lost that part of his game

WTC Final: पुजारा की बल्लेबाजी पर भड़के डेल स्टेन, कहा- उन्होंने अपनी लय खो दी

Thu, 24 Jun 2021 06:18 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 24 Jun 2021 06:18 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन का कहना है कि चेतेश्वर पुजारा ने अपने खेल की लय खो दी है। वह जिस तरह से फाइनल में आउट हुए वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। पुजारा पूरे मैच में जूझते रहे और सिर्फ 23 रन बना पाए। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 Dale steyn criticized cheteshwar pujara batting during WTC final against new zealand said He has lost that part of his game
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI

विस्तार

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह से चेतेश्वर पुजारा ने बल्लेबाजी की उसे देख दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने नाराजगी जताई है। स्टेन का मानना है कि पुजारा लय में नहीं हैं। उन्होंने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि उस सीरीज के एक मैच में पुजारा ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे।  डेल स्टेन का कहना है कि भारत के इस भरोसमंद बल्लेबाज ने अपनी लय खो दी है। उनके मुताबिक पुजारा अब बैकफुट पर ब़ढ़िया स्ट्रोक नहीं लगा पा रहे हैं। 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में खेले गए खिताबी मुकाबले में पुजारा संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने टीम इंडिया की पहली पारी में 54 गेंदों पर 8 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में  80 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। यही वजह रही कि फाइनल में भारत अच्छा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया और अंत में टीम इंडिया को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। काइल जेमीसन की गेंद पर पुजारा को कैच स्लिप में लपका गया। डेल स्टेन ने कहा कि पुजारा ने खुद उम्मीद नहीं की होगी कि वह इस तरह से आउट होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए डेल स्टेन ने कहा, जहां तक मुझे याद है कि पुजारा अपने पैरों के आसपास की गेंद को बहुत बढ़िया तरीके से खेलते हैं। वह लेग साइड के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हमेशा गेंद पर नजर रखते हैं। मुझे उनके द्वारा बैकफुट पर खेले गए कुछ जादुई शॉट और ड्राइव याद हैं। उन्होंने कहा, ऐसा माना जाता है कि जहां  पिचें तेज होती हैं वहां भारतीय बल्लेबाज तेजी नहीं दिखा पाते। 

विज्ञापन

डेल स्टेन ने आगे कहा, आज उन्होंने जो शॉट खेला, कुछ साल पहले की तरह वह बेहतर पोजीशन में होते तो कवर और बैकफुट पर शानदार स्ट्रोक लगाते। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से शीर्ष क्रम का बल्लेबाज स्लिप में आउट हुआ वह बेहत दुर्भाग्यपूर्ण है। स्टेन के मुताबिक पुजारा को थोड़ा और सक्रिय होने की जरूरत हैं नहीं तो गेंदबाज उन्हें आउट करने का तरीका ढूंढ लेंगे। पुजारा इस साल ऑस्ट्रेलिया दौर पर भी संघर्ष करते रहे और बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। इसके अलावा इंग्लैंड के विरुद्ध वह चेन्नई टेस्ट में बड़े स्कोर के तौर पर 73 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा पिछली सात पारियों में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed