WTC FINAL 2021: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग आज से शुरू, कब-कहां और कैसे देखें मैच का LIVE स्ट्रीमिंग
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी।
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल शुक्रवार यानी आज से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस खिताबी मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है। सबके जेहन में यही सवाल गूंज रहा है कि दोनों देशों के बीच होने वाले इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी।
कब खेला जाएगा डब्ल्यूटीसी का फाइनल?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला साउथम्प्टन के एजिस बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दोपहर 3: 30 बजे से खेला जाएगा। तीन बजे टॉस होगा।
कहां देख सकते हैं फाइनल का लाइव टेलीकास्ट ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 (Star Sports) और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी जबकि लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड amarujala.com पर देख सकते हैं।