फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wriddhiman saha said my wife wants me to play in the world cup

सिर्फ इस वजह से 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं ऋद्धिमान साहा

Thu, 14 Sep 2017 08:26 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Thu, 14 Sep 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
wriddhiman saha said my wife wants me to play in the world cup
ऋद्धिमान साहा

भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा वर्ष 2019 के वर्ल्‍डकप में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वर्ल्ड कप में खेलना सिर्फ रिद्धिमान साहा का ही सपना नहीं है बल्कि उनकी पत्नी भी चाहती हैं कि वो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए खेलें।

विज्ञापन


साहा ने कहा, 'मेरी पत्नी चाहती है कि मैं 2019 विश्वकप में खेलूं। उन्होंने जोर दिया है कि मैं इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूं। मैं भी प्रयास कर रहा हूं, लेकिन आखिर में फैसला चयनकर्ताओं को करना है।' साहा ने भारत के लिए 28 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वन-डे टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं क्योंकि एमएस धोनी 36 साल की उम्र में भी टीम में बने हुए हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः-शेन वार्न के बर्थडे पर वीरेंद्र सहवाग ने दी चुटीली बधाई, पढ़िए क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऋद्धिमान साहा के लिए ये चुनौती थोड़ी मुश्किल है क्योंकि वन-डे क्रिकेट में धोनी का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है और उनके जैसा विकेटकीपर और अनुभवी खिलाड़ी मौजूदा दौर में कोई भी नहीं है। साहा ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन जरूर किया है, लेकिन धोनी का अनुभव हमेशा उन पर भारी पड़ेगा।

भारत को 17 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है। साहा ने इस पर कहा कि इस समय लक्ष्य 2019 विश्व कप के लिए टीम तैयार करना है।  उन्होंने कहा कि भारत की बेंच स्ट्रैंथ काफी मजबूत है। मेरा मानना है कि टीम इस समय 2019 वर्ल्‍डकप की तैयारी कर रही है। इसलिए खिलाड़ियों को रोटेशन पॉलिसी के तहत मौका दिया जा रहा है।


पढ़ेंः- शास्त्री बोले- इस वजह से धोनी के बगैर नहीं हो सकती 2019 विश्वकप की टीम इंडिया की कल्पना

भारत इस समय हर तरह के संयोजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है जो अच्छी बात है। साहा ने कहा कि उन्हें अभी काउंटी क्रिकेट खेलने का मन नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अभी काउंटी क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहता हूं। आने वाली आस्ट्रेलियाई टीम पर साहा ने कहा कि भारत को भारत में हराना हमेशा से मुश्किल होता है।आस्ट्रेलिया ने पिछली बार अच्छा किया था, लेकिन मैं भारत को आगे रखूंगा।

बता दें कि साहा ने भारत के लिए 9 वन-डे खेले हैं, जिसमें 13.66 की औसत से 41 रन बनाए हैं। उन्हें पांच पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 16 रन है। साहा ने अपना आखिरी वनडे 2014 में हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए फाइनल में शतक जड़ा था और पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले से सभी को प्रभावित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed