फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Lucknow franchise names its Womens Premier League team UP Warriorz Lisa Sthalekar to be mentor

WPL: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपनी महिला प्रीमियर लीग की टीम का नाम 'यूपी वॉरियर्स' रखा, लिसा स्थालेकर होंगी मेंटर

Fri, 10 Feb 2023 06:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Feb 2023 06:54 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग का आयोजन चार मार्च से 26 मार्च तक मुंबई में होगा। ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में 13 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
WPL Lucknow franchise names its Womens Premier League team UP Warriorz  Lisa Sthalekar to be mentor
यूपी वॉरियर्स का लोगो और लिसा स्थालेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में अपनी लखनऊ की टीम का नाम यूपी वॉरियर्स रखा है। टूर्नामेंट में पांच टीमें भाग लेंगी। यूपी वॉरियर्स को कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित नीलामी में 757 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को चार बार विश्व कप जिताने में योगदान देने वाली लिसा स्थालेकर को मेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन लुईस को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, अर्जुन अवार्ड जीतने वाली अंजू जैन सहायक कोच होंगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एशले नोफके गेंदबाजी कोच होंगे। इंग्लैंड की महिला टीम के वर्तमान मुख्य कोच लुईस काफी अनुभवी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर 500 से अधिक मैचों में 1200 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्चर, वुड और स्टोक्स के साथ काम कर चुके हैं लुईस
इंग्लिश काउंटी सर्किट में लुईस का नाम काफी बड़ा है। वह 2021 में इंग्लैंड की पुरुष टीम के लिए गेंदबाजी कोच थे। उन्होंने जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और बेन स्टोक्स जैसे गेंदबाजों के साथ काम किया है। लुईस ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान में कहा, "यूपी वॉरियर्स के साथ कापरी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड परिवार का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है। उम्मीद है कि हम भारतीय क्रिकेट अहम योगदान देंगे।''
विज्ञापन

13 फरवरी को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
महिला प्रीमियर लीग का आयोजन चार मार्च से 26 मार्च तक मुंबई में होगा। ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में 13 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed