WPL: फुलटॉस पर आउट हुईं शेफाली वर्मा तो नो-बॉल को लेकर फाइनल में हुआ विवाद, अंपायर के फैसले से भड़के फैंस
शेफाली को लेकर दिए गए फैसले से कप्तान लैनिंग काफी निराश थीं। उन्होंने थर्ड के फैसले के बाद भी मैदानी अंपायर से काफी देर तक बहस की। शेफाली को पवेलियन लौटना पड़ा।
विस्तार
दरअसल, दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शेफाली ने अमेलिया केर को कैच थमा दिया। इस्सी वोंग की गेंद पर जब उन्हें अंपायर ने आउट दिया तो दूसरे छोर पर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग हैरान रह गईं। उन्होंने अंपायर से नो-बॉल की मांग की। ऐसा लग रहा था कि गेंद शेफाली की कमर से ऊपर थी। रीप्ले में जब दिखाया गया तो गेंद की लाइन विकेट से ऊपर थी। ऐसे में फैंस को लगा कि यह नो-बॉल है, लेकिन थर्ड अंपायर को यह नहीं लगा और उन्होंने शेफाली को आउट करार दिया।
दिल्ली के कप्तान ने की अंपायर से बहस
शेफाली को लेकर दिए गए फैसले से कप्तान लैनिंग काफी निराश थीं। उन्होंने थर्ड के फैसले के बाद भी मैदानी अंपायर से काफी देर तक बहस की। शेफाली को पवेलियन लौटना पड़ा। वह चार गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। शेफाली को लेकर दिए गए फैसले से दिल्ली कैपिटल्स के फैंस काफी निराश हुए। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली।
How is this not a no ball?
— Nitin Gulati (@initingulati) March 26, 2023
Why the point of contact wasn’t checked and considered?
If the ball is going above the wickets, how was that not above the waist height?
Wrong judgment by umpire or something cooked up?
Unlucky @TheShafaliVerma #shafaliverma #WPLFinal #DCvMI pic.twitter.com/FD6uhk1oIN
Umpire mode on 🫥
— Ѧ†ʊℓ🇮🇳 (@atulprakashh) March 26, 2023
One more team is victim of umpire 👀
This is story of every ipl not first time #WPLFinal pic.twitter.com/TYdKzACVTt
वोंग ने फुलटॉस पर ही कैप्सी और जेमिमा को आउट किया
शेफाली को आउट करने के बाद वोंग ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड की ही एलिस कैप्सी को आउट कर दिया। कैप्सी भी फुलटॉस पर आउट हुईं। उनका कैच अमनजोत कौर ने लिया। कैप्सी के लिए भी मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर का सहारा लिया। हालांकि, रीप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद उनके कमर की ऊंचाई से काफी नीचे थी। कैप्सी को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। उनके बाद वोंग ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स को आउट कर दिया। जेमिमा आठ गेंद पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हीली मैथ्यूज ने उनका कैच लिया।