{"_id":"67adcc6575460879540371d9","slug":"wpl-2025-preview-team-match-schedule-live-streaming-women-s-premier-league-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2025: आज से होगा महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का आगाज, जानिए कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2025: आज से होगा महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का आगाज, जानिए कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच
Fri, 14 Feb 2025 11:30 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:30 AM IST
सार
हमेशा की तरह इस बार भी महिला प्रीमियर लीग का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी या उद्घाटन समारोह आयोजित करेगा। आइये जानते हैं आप इस टूर्नामेंट के सभी मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2025
- फोटो : WPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत शुक्रवार यानी आज से होगी। इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल होंगी। पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन चार शहरों में होगा। इनमें बड़ौदा, बंगलूरू, मुंबई और लखनऊ शामिल हैं।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे
इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।
इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें शामिल हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा की तरह इस बार भी महिला प्रीमियर लीग का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी या उद्घाटन समारोह आयोजित करेगा। आइये जानते हैं आप इस टूर्नामेंट के सभी मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।
कब खेला जाएगा महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच?
महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच 14 फरवरी यानी कल खेला जाएगा।
महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस सात बजे होगा।
महिला प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन समारोह कितने बजे से शुरू होगा?
महिला प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन समारोह मैच शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
किस टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे महिला प्रीमियर लीग 2025 के सभी मुकाबले?
महिला प्रीमियर लीग 2025 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग भाषाओं के चैनल पर इस टूर्नामेंट के मुकाबले देख सकते हैं।
महिला प्रीमियर लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
महिला प्रीमियर लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और लाइव अपडेट्स amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।