{"_id":"67d13476d4a3f6b6e50564da","slug":"wpl-2025-orange-cap-purple-cap-list-check-top-run-scorers-most-wickets-nat-sciver-brunt-hayley-matthews-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL: मुंबई की इस बल्लेबाज ने ठोका ऑरेंज कैप के लिए दावा, बना चुकी 450+ रन; पर्पल कैप के लिए इनके बीच टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL: मुंबई की इस बल्लेबाज ने ठोका ऑरेंज कैप के लिए दावा, बना चुकी 450+ रन; पर्पल कैप के लिए इनके बीच टक्कर
Sat, 15 Mar 2025 04:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 15 Mar 2025 04:01 PM IST
सार
हम यहां आपको इस टूर्नामेंट में अबतक सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
नेट सिवर ब्रंट-अमेलिया कर
- फोटो : ANI
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली अपने खिताब के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी जबकि मुंबई की नजर दूसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं। बहरहाल, हम यहां आपको इस टूर्नामेंट में अबतक सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
ऑरेंज कैप की दौड़ में ये बल्लेबाज चल रही आगे
आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज को फाइनल के बाद ऑरेंज कैप दी जाती है। फिलहाल इस मामले में शीर्ष पर मुंबई इंडियंस की धाकड़ बल्लेबाज नेट सिवर ब्रंट चल रही हैं। इंग्लैंड की 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अबतक खेले आठ मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 416 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80* का रहा। दूसरे स्थान पर आरसीबी की एलिस पेरी हैं जिन्होंने 372 रन बनाए। हालांकि, अब आरसीबी का सफर समाप्त हो चुका है। ऐसे में उनका ब्रंट को पीछे छोड़ना नामुमकिन है।

महिला प्रीमियर लीग 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
| खिलाड़ी | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| नेट सिवर-ब्रंट (MI) | 9 | 493 | 80* | 156.50 | - | 5 |
| एलिस पेरी (RCB) | 8 | 372 | 90* | 148.80 | - | 4 |
| हीली मैथ्यू (MI) | 9 | 304 | 77 | 126.66 | - | 3 |
| शेफाली वर्मा (DC) | 8 | 300 | 80* | 157.89 | - | 1 |
| मेग लैनिंग (DC) | 8 | 263 | 92 | 117.93 | - | 3 |
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्पल कैप के लिए इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग
जिस तरह से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज को ऑरेंज कैप थमाई जाती है ठीक उसी तरह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाज पर्पल कैप की दावेदार होती है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और मुंबई इंडियंस की हीली मैथयूज 17 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। मुंबई की अमेलिया कर टक्कर दे रही हैं। उन्होंने अबतक 16 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: WPL 2025: फाइनल में सीधे पहुंचने से चूकी MI, राह का कांटा बनी RCB, अब खेलना होगा गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर

महिला प्रीमियर लीग 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|
| हीली मैथ्यूज (MI) | 9 | 17 | 8.10 |
| अमेलिया कर (MI) | 9 | 16 | 7.93 |
| जॉर्जिया वेयरहम (RCB) | 8 | 12 | 8.79 |
| काशवी गौतम (GG) | 9 | 11 | 6.45 |
| जेस जोनासेन (DC) | 7 | 11 | 8.19 |
ये भी पढ़ें: WPL 2025: फाइनल में सीधे पहुंचने से चूकी MI, राह का कांटा बनी RCB, अब खेलना होगा गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर