फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wpl 2025 complete squad of all teams rcb up warriorz delhi capitals gujarat giants mumbai indians know details

WPL 2025: हो जाइये तैयार कल से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग का रोमांच, यहां देखिए पूरा स्क्वॉड और कार्यक्रम

Thu, 13 Feb 2025 06:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 13 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

आगामी टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।

विज्ञापन
wpl 2025 complete squad of all teams rcb up warriorz delhi capitals gujarat giants mumbai indians know details
महिला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत में अब 24 घंटे से भी कम समय शेष है। शुक्रवार को इस टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का आगाज होगा, जिसमें पांच टीमें खिताब के लिए जंग लड़ेंगी। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में  कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान खेल, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

आगामी टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबले से होगा। यह मुकाबला वडोदरा के में कोतांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन करेगा। 

यहां हम आपको सभी टीमों के स्क्वॉड की पूरी जानकारी दे रहे हैं। आइये जानते हैं...
 
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शैफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मार्चिजैन कैप, राधा यादव, तितास साधु।

गुजरात टाइटंस: एश्ले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल। प्रकाशिका नाइक, बेथ मूनी, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, सयाली साचरे, डेनिएल गिब्सन, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, सिमरन शेख, डींड्रा डॉटिन, फोएबे लिचफील्ड, तनुजा कंवर।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, पूजा वस्त्राकर, अमनदीप कौर, हेले मैथ्यूज, सैका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तना बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, शबनीम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना जॉय, जोशिता वीजे, ऋचा घोष, डैनी व्याट, कनिका आहूजा, सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, जॉर्जिया वेयरहैम, राघवी बिस्ट, सोफी डिवाइन, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनेक्स।

यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अलाना किंग, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, एलिसा हीली, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, अंजलि सरवानी, किरण नवगिरे, सोफी एक्लेस्टोन। अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ताहलिया मैकग्राथ, चमारी अथापथु, पूनम खेमनार, उमा छेत्री, राजेश्वरी गायकवाड़, वृंदा दिनेश।

महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा कार्यक्रम

तारीख मैच स्थान
14 फरवरी गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू वडोदरा
15 फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 फरवरी गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा
17 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू वडोदरा
18 फरवरी गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
19 फरवरी यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
21 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंस बंगलुरू
22 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स बंगलुरू
24 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम यूपी वॉरियर्स बंगलुरू
25 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स बंगलुरू
26 फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स बंगलुरू
27 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात जाएंट्स बंगलुरू
28 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस बंगलुरू
1 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स बंगलुरू
3 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स लखनऊ
6 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस लखनऊ
7 मार्च गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
8 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लखनऊ
10 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स मुंबई
11 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मुंबई
13 मार्च एलिमिनेटर मुंबई
15 मार्च फाइनल मुंबई

नोट: सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed