{"_id":"6575d59d7083d7f4970a7e82","slug":"wpl-2024-want-to-gift-parents-dream-car-star-cricketer-vrinda-dinesh-reveals-first-goal-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2024: 'माता-पिता को...', यह है ऑक्शन में मालामाल होने वाली वृंदा का पहला लक्ष्य, सुनते ही हो जाएंगे भावुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2024: 'माता-पिता को...', यह है ऑक्शन में मालामाल होने वाली वृंदा का पहला लक्ष्य, सुनते ही हो जाएंगे भावुक
Sun, 10 Dec 2023 08:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Dec 2023 08:43 PM IST
सार
यूपी वॉरियर्स ने जब कर्नाटक की इस बल्लेबाज को खरीदा तो उन्होंने रायपुर से बंगलूरू में अपनी मां को वीडियो कॉल नहीं की क्योंकि वह जानती थीं कि वो अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
वृंदा दिनेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिलाओं की टी20 प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में 1.30 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स टीम से जुड़ने वालीं वृंदा दिनेश ने कहा कि वह नीलामी के बाद इतनी अभिभूत और भावुक थीं कि अपनी मां को फोन करने का साहस नहीं जुटा पाईं। 22 साल की वृंदा शनिवार को डब्ल्यूपीएल के दूसरे सत्र की नीलामी में दूसरी सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली ‘अनकैप्ड’ (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
यूपी वॉरियर्स ने जब कर्नाटक की इस बल्लेबाज को खरीदा तो उन्होंने रायपुर से बंगलूरू में अपनी मां को वीडियो कॉल नहीं की क्योंकि वह जानती थीं कि वो अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पाएंगी। वृंदा ने शनिवार को यूपी वॉरियर्स द्वारा कराई गई बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि उनकी (मां) आंखों में आंसू थे। मैंने वीडियो कॉल नहीं की थी क्योंकि मैं उनकी आंखों में आंसू नहीं देख सकती थी। मैंने सिर्फ उन्हें फोन किया।’ यह पूछने पर कि वह इस राशि का क्या करेंगी तो वृंदा ने पहले ही योजना बनाई हुई थी। उन्होंने कहा, ‘मैं जानती थी कि वे अभिभूत थे। वे मेरे लिए बहुत खुश थे। मैं उन्हें गौरवान्वित करना चाहती हूं। मैं अपने माता-पिता को वो कार दूंगी जिसका उन्होंने हमेशा सपना देखा। इस समय मेरा पहला लक्ष्य यही है और बाद में देखेंगे।’ वृंदा अभी महिलाओं की अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी की तैयारी के लिए रायपुर में हैं।
बड़ी राशि मिलने का नहीं पड़ेगा खेल पर असर
बड़ी राशि में किसी टीम का हिस्सा होना अक्सर खिलाड़ियों को दबाव में ला देता है जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित होता है तो इस पर वृंदा ने कहा, ‘इस राशि में बिकना मेरे हाथ में नहीं है। मुझे चुना गया है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। मुझे नहीं लगता कि इस राशि से ज्यादा अंतर पड़ेगा क्योंकि आखिरकार मैं यहां खेलने के लिए हूं और खेल का लुत्फ उठाने के लिए।’ वृंदा ने कहा कि उनकी कई इच्छाएं हैं जिसमें से एक कप्तान एलिसा हीली के साथ पारी का आगाज करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘एलिसा हीली की कप्तानी में खेलना, तहलिया मैक्ग्रा, डैनी वाट और सोफी एक्लेस्टोन का टीम में होना शानदार है जो महिला क्रिकेट की महान खिलाड़ी हैं। मैंने हमेशा उनके साथ खेलने के बारे में सोचा था लेकिन कभी नहीं सोचा था कि यह मेरे साथ होगा।’