फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wpl 2024 up warriorz womens team strengths and weaknesses for the upcoming women premier league

WPL 2024: पहले सीजन में एलिमिनेटर मैच से बाहर होने वाली यूपी वॉरियर्स अब कितनी मजबूत? क्या है टीम की कमजोरी

Tue, 20 Feb 2024 07:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 20 Feb 2024 07:31 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण से पहले देविका, शबनीम इस्माइल, शिवाली शिंदे और सिमरन शेख को रिलीज कर दिया गया। वहीं, नीलामी के दौरान डैनी व्याट, वृंदा , साइमा और पूनम  को टीम में शामिल किया है। अब देखना ये होगा कि ये दांव कितना सही साबित होगा।

विज्ञापन
wpl 2024 up warriorz womens team strengths and weaknesses for the upcoming women premier league
up warriorz - फोटो : Twitter

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में यूपी वॉरियर्स को एलिमिनेटर राउंड में मुंबई इंडियंस से करारा झटका मिला था। एलिसा हीली के नेतृत्व में यूपी ने लीग स्टेज पर आठ में से चार मैचों में जीत दर्ज की थी। इसी के बदौलत यूपी वॉरियर्स आठ अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। एलिमिनेटर में एमआई के खिलाफ वॉरियर्स को 183 रन का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में टीम सिर्फ 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
विज्ञापन


महिला प्रीमियर लीग 2023 में यूपी वॉरियर्स के लिए ताहलिया मैकग्राथ ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 158.11 के स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। मैकग्राथ का उच्चतम स्कोर 90 रन का रहा। वहीं, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने 16 विकेट हासिल कर सनसनी मचाई थी। इन दोनों खिलाड़ियों से फ्रेंचाइजी को आगामी सीजन में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण से पहले देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवाली शिंदे और सिमरन शेख को रिलीज कर दिया गया। वहीं, नीलामी के दौरान  डैनी व्याट, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकुर और पूनम खेमनार को मोटी रकम खर्च कर टीम में शामिल किया है। अब देखना ये होगा कि फ्रेंचाइजी का ये दांव कितना सही साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हम यूपी वॉरियर्स  की टीम का विश्लेषण करेंगे और जानेंगे कि टीम महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए कितनी तैयार है।

टीम में मौजूद कई विदेशी धुरंधर
यूपी वॉरियर्स के खेमे में विदेशी खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह शामिल है। सोफी एक्लेस्टोन वर्तमान में टी20 की टॉप गेंदबाज हैं। पिछले संस्करण में उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल किए थे।  सीमित ओवर के खेल में ताहलिया मैकग्राथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक हैं। हालांकि, पिछली बार वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार वह विरोधियों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। यूपी की स्टार गेंदबाज ग्रेस हैरिस अपनी घातक गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकती हैं। इस बार उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेल चुकी यूपी की कप्तान एलिसा हीली की भूमिका इस बार काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। टीम में चमारी अथापथु भी हैं जिन्हें लॉरेन बेल की जगह टीम में शामिल किया गया है।

गेंदबाजी आक्रमण की ये कमजोरी कहीं बन न जाए मुसीबत
यूपी वॉरियर्स का गेंदबाजी आक्रमण शबनीम इस्माइल के जाने से कमजोर दिख रहा है। भारतीय गेंदबाज अंजलि सरवानी ने पिछले सीजन में चार विकेट हासिल किए थे, लेकिन वह विरोधियों के खिलाफ कितनी कारगर साबित होंगी ये देखने वाली बात होगी। राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा और एक्लेस्टोन की मौजूदगी में स्पिन विभाग मजबूत नजर आ रहा है। 

ग्रेस हैरिस पर होंगी सभी की नजरें
महिला प्रीमियर लीग 2024 में यूपी वॉरियर्स की ग्रेस हैरिस पर सभी की नजरें होंगी। पिछले संस्करण में वह टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से एक थीं। उन्होंने 165.46 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए थे। निचले क्रम की इस बल्लेबाज को टीम मैनेजमेंट मध्यक्रम में भी मौका दे सकता है। अगर उन्हें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिला तो विरोधियों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।

चार विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में चुनना बनेगा सिरदर्द
वॉरियर्स के लिए प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ियों को चुनना बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है। टॉप ऑर्डर के लिए टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। कप्तान हीली ओपनिंग के लिए उतरेंगी लेकिन चमारी अथापथु, डैनी व्याट और श्वेता सहरावत में से किसे उनका पार्टनर  बनाया जाए, टीम मैनेजमेंट को इससे जूझना पड़ सकता है। एक्लेस्टोन और मैकग्राथ का प्लेइंग 11 में चयन तय माना जा रहा है, दोनों के खेलने की संभावना सबसे अधिक है। अगर हीली के साथ चमारी को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो हैरिस का पत्ता प्लेइंग 11 से कट जाएगा। दरअसल, चमारी अथापथु ने हाल ही में महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता था।


WPL 2024 के लिए यूपी वारियर्स टीम
एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, डैनी व्याट, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकुर, पूनम खेमनार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed