फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024 Shafali verma smriti mandhana meg lanning in orange cap race dc captain tops in list

WPL 2024: ऑरेंज कैप की दौड़ में शेफाली ने लगाई जबरदस्त छलांग, मंधाना को पीछे छोड़ा, शीर्ष पर मेग लैनिंग

Thu, 14 Mar 2024 01:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 14 Mar 2024 01:05 PM IST
सार

शुक्रवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मंधाना के पास ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंचने का सुनहरा मौका होगा। 

विज्ञापन
WPL 2024 Shafali verma smriti mandhana meg lanning in orange cap race dc captain tops in list
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन मुहाने पर पहुंच गया है। दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पिछले संस्करण की तरह इस बार भी महिला बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और जमकर चौकों-छक्कों की बरसात की। ऐसे में ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प हो गई है। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं जबकि आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन


रेस में दो भारतीय शामिल
ऑरेंज कैप की दौड़ में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें शेफाली वर्मा 265 रन के साथ चौथे स्थान पर जबकि स्मृति मंधाना 259 रन के साथ पांचवें पायदान पर हैं। वहीं, यूपी वॉरियर्स की दीप्ति शर्मा 295 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, अब उनकी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की 31 वर्षीय बल्लेबाज आठ मैचों में 308 रन बनाकर काबिज हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी 285 रन के साथ बनी हुई हैं।
विज्ञापन


फाइनल में पहुंची दिल्ली
गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच खेला गया। मेग लैनिंग की सेना ने गुजरात को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब सभी की नजर 15 मार्च को होने वाले एलिमिनेटर मैच पर है। शुक्रवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मंधाना के पास ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंचने का सुनहरा मौका होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed