फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 Womens Premier League will be organized in February next year announced by BCCI Secretary Jay Shah

WPL 2023: अगले साल फरवरी में होगा महिला प्रीमियर लीग का आयोजन, बीसीसीआई सचिव जय शाह का एलान

Sat, 09 Dec 2023 09:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Dec 2023 09:49 PM IST
सार

दूसरा संस्करण एक ही शहर पर खेला जाएगा। पहला संस्करण भी एक ही शहर में आयोजित हुआ था। शाह डब्ल्यूपीएल समिति के संयोजक भी हैं। टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए नीलामी का आयोजन शनिवार (नौ दिसंबर) को मुंबई में हुआ।

विज्ञापन
WPL 2023 Womens Premier League will be organized in February next year announced by BCCI Secretary Jay Shah
WPL 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होगा। यह दूसरा संस्करण एक ही शहर पर खेला जाएगा। पहला संस्करण भी एक ही शहर में आयोजित हुआ था। शाह डब्ल्यूपीएल समिति के संयोजक भी हैं। टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए नीलामी का आयोजन शनिवार (नौ दिसंबर) को मुंबई में हुआ।
विज्ञापन


जय शाह ने कहा, ''हमने फैसला किया है कि लीग का दूसरा संस्करण फरवरी में होगा। इस बार भी एक ही शहर में इसका आयोजन होगा। हमारे पास इसका आयोजन कराने के लिए कई स्थल मौजूद हैं जिसमें बंगलूरू, उत्तर प्रदेश, गुजरात शामिल है। जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा।''
विज्ञापन


नीलामी में सदरलैंड और काश्वी ने मारी बाजी
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए एनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। सदरलैंड को दिल्ली और काश्वी को गुजरात ने दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा। वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। ये पांचों इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
इस ऑक्शन से पहले कुल 30 स्लॉट खाली थे और 165 में से 30 खिलाड़ी ही बिकीं। सभी टीमों के 18-18 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। एक टीम में अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर दांव खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed