WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के लिए यूपी वॉरियर्स ने की कप्तान की घोषणा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी कमान
इंग्लैंड के जॉन लेविस यूपी वारियर्स की टीम के मुख्य कोच हैं। सहायक कोच के रूप में अंजू जैन हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एशले नोफके को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। चार बार की विश्व चैंपियन लिसा स्थालेकर टीम की मेंटर नियुक्त हुई हैं।
विस्तार
हीली पांच बार टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की सदस्य रही हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप भी जीता है। कप्तान बनाए जाने के बाद हीली ने कहा, ''मुंबई में खेले जाने वाले ऐतिहासिक विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसका हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी वॉरियर्स के पास एक शानदार टीम है। हम धूम मचाने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है। हम अपने प्रशंसकों के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।"
🏆 Five-time @T20WorldCup Champion
— UP Warriorz (@UPWarriorz) February 22, 2023
🌟 @cricketworldcup winner
🔥 Explosive wicketkeeper batter
Presenting the leader of our Warriorz, @ahealy77 👑#UPWarriorz #WPL pic.twitter.com/asmZyNs1fA
इंग्लैंड के जॉन लेविस यूपी वारियर्स की टीम के मुख्य कोच हैं। सहायक कोच के रूप में अंजू जैन हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एशले नोफके को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। चार बार की विश्व चैंपियन लिसा स्थालेकर टीम की मेंटर नियुक्त हुई हैं। टूर्नामेंट चार से 26 मार्च तक खेला जाएगा। इस दौरान मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम पर कुल 22 मैच खेले जाएंगे। यूपी वॉरियर्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत गुजरात जाएंट्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच मार्च को करेगी।
एलिसा हीली (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्श्वी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव और सिमरन शेख।