फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Weightlifting Championship: President, PM hail Mirabai Chanu for winning gold  

चानू के लिए लगा बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Fri, 01 Dec 2017 06:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 06:21 AM IST
विज्ञापन
World Weightlifting Championship: President, PM hail Mirabai Chanu for winning gold  
chanu

सैखोम मीराबाई चानू ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्नैच में कुल 194 किग्रा - 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। 22 साल बाद किसी भारतीय ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। चानू वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में कर्णम मल्लेश्वरी के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चानू ने अमेरिका के आनाहिम में हुई चैंपियनशिप्स में महिलाओं के 48 किग्रा इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले 85 और 109 किग्रा तक का भार सफलतापूर्वक उठाया। उन्होंने देश को इस स्पर्धा में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। इससे पहले साल 1995 में देश को पहला गोल मेडल कर्णम मल्लेश्वरी ने दिलाया था। बता दें कि सितंबर में चानू ने अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी जगह कर ली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में संपन्न कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन


पढ़ेंः- मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


मीराबाई के इस जीत के बाद ट्विटर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, खेल मंत्री और कई दिग्गजों के बधाईयों का तांता लगा है। चानू को खेल क्षेत्र के भी कई लोगों ने बधाईयां दी है, जिसमें मैरी कॉम, विजेन्द्र सिंह सहित कई लोग शामिल हैं।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशि गोल्ड मेडल जीतने के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। भारत को आप पर गर्व हैं। साथ ही मणीपुर को भी धन्यवाद जिन्होंने देश को ऐसे खिलाड़ी दिया।'
 

World Weightlifting Championship: President, PM hail Mirabai Chanu for winning gold  
मीराबाई - फोटो : self

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'भारत को मीराबाई चानू पर गर्व है, जिन्होंने देश को वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल दिलाया। बधाई और भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।'
 




खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर कहा, 'सैखोम मीराबाई चानू को वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए बधाई। खेल और जिंदगी में इच्छा ही सबकुछ है। खिलाड़ी को कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए।'
 


मैरी कॉम ने ट्वीट कर कहा,'मीराबाई चानू को वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई और साथ ही कर्णम मल्लेश्वरी के बाद देश की दूसरी महिला बनने के लिए भी जिन्होंने लंबे अंतरात के बाद देश को गोल्ड मेडल दिलाया।'
 

World Weightlifting Championship: President, PM hail Mirabai Chanu for winning gold  
मीराबाई चानू - फोटो : twitter

विजेन्द्र सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'एथलिट में आज भारत की दूसरी महिला ने रचा इतिहास। चानू मल्लेश्वरी के बाद देश की दूसरी महिला हैं, जो गोल्ड मेडल जीतीं। आप जैसे महिला देश को महान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सलाम!'
 




इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर 18वीं आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर टाइटल जीतने के लिए पंकज आडवाणी को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'यह टाइटल जीतने के लिए आपको बधाई। आपकी उपलब्धि हमें महान बनाता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed