फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Test Championships 2021-2023 Points Table, Australia remains on top spot, South Africa register open their account Know India position and whole equation

World Test Championship: दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ खोला खाता, लगाई लंबी छलांग, खतरे में भारत का स्थान

Thu, 06 Jan 2022 11:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Jan 2022 11:47 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत है जिसकी मदद से उसे अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ है। वह अब 12 अंकों और 50 की जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हो गई है। वहीं टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप की दूसरी हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार है और चौथे पायदान पर कब्जा किए हुए है।

विज्ञापन
World Test Championships 2021-2023 Points Table, Australia remains on top spot, South Africa register open their account Know India position and whole equation
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली है। डीन एल्गर की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी ने टीम ने चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी की और भारत के 240 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह दक्षिण अफ्रीका की वांडरर्स के मैदान में भारत के खिलाफ पहली टेस्ट जीत भी है। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी अपना खाता खोल लिया है। 

विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत है जिसकी मदद से उसे अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ है। वह अब 12 अंकों और 50 की जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हो गई है। वहीं टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप की दूसरी हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार है और चौथे पायदान पर कब्जा किए हुए है। आइए जानते हैं टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा अंक तालिका का हाल।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एशेज सीरीज में लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अभी भी शीर्ष पर काबिज है। कंगारू टीम तीन जीत, 36 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम मौजूद है। श्रीलंका की टीम दो जीत, 24 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम तीन जीत, एक हार, 36 अंकों और 75 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। 


टीम इंडिया को हालांकि अंकों और जीत प्रतिशत के मामले में नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय टीम इस चैंपियनशिप की तीसरी सीरीज खेल रही है और अभी तक उसे इसमें चार जीत, दो हार और दो ड्रॉ नसीब हुई है। उसके जीत का प्रतिशत घटकर 55.21 का हो गया है। धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को तीन प्वाइंट्स का नुकसान भी हुआ है, जिसकी वजह से उसके अंक भी 53 हो गए हैं।

अंक तालिका में पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर क्रमशः दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है। जबकि इंग्लैंड की टीम सात मैचों में छह हार और 10 प्वाइंट्स के नुकसान के साथ महज छह अंकों के साथ सबसे नीचे नौवें पायदान पर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed