{"_id":"65489579b82d34f0b70a3e25","slug":"world-cup-2023-ind-vs-sa-match-south-africa-coach-rob-walter-in-press-conference-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"WC: द. अफ्रीका के कोच ने भारत से मिली हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को ठहराया, कहा- हमने 70 से 80 रन ज्यादा दिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WC: द. अफ्रीका के कोच ने भारत से मिली हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को ठहराया, कहा- हमने 70 से 80 रन ज्यादा दिए
Mon, 06 Nov 2023 12:58 PM IST
श्वेता महतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:58 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के कोच रॉब वॉल्टर ने ईडन गार्डेन में भारत के साथ खेलना दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार मौका बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा मौका बार बार नहीं मिलता ।
विज्ञापन
Rob Walter
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत से मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच रॉब वॉल्टर ने अपने गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पिच पर ठीकरा फोड़ने की बजाय कहा कि उनके गेंदबाजों ने 70-80 रन ज्यादा दे दिए।
हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रॉब वॉल्टर ने कहा, 'पिच को दोष देना गलत होगा । इसी पिच पर एक टीम ने 326 रन बनाये और दूसरी टीम 100 भी नहीं बना सकी । ऐसे में पिच को गलत ठहराना सही नहीं है। यह जरूर कह सकते हैं कि यह 320 रन वाली पिच नहीं थी । हमने 70 - 80 रन ज्यादा दे दिये । भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।'
उन्होंने आगे कहा, 'भारत ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। हर विभाग में । इस टूर्नामेंट में हमने भी दूसरी टीमों के खिलाफ अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भारतीय टीम आज हमसे कहीं बेहतर थी।' वॉल्टर ने ईडन गार्डेन में भारत के साथ खेलना दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार मौका बताया। उन्होंने कहा, 'ऐसा मौका बार बार नहीं मिलता । आप खचाखच भरे ईडन गार्डन पर विश्व कप में भारत के खिलाफ खेल रहे थे । सभी खिलाड़ी इसे लेकर रोमांचित थे लेकिन नर्वस नहीं थे।'
विज्ञापन
ईडन में अपनी लय खो बैठे मार्को यानसेन
नए गेंद से अबतक शानदार गेंदबाजी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने ईडन की पिच पर अपनी लय खो दी और बल्लेबाजों को अतिरिक्त रन दे बैठे। कोच वॉल्टर ने कहा, 'इस तरह के मैच में इतने दर्शकों के सामने गेंदबाजी करने से उसे सीखने को मिला होगा । मुझे यकीन है कि वह नॉकआउट चरण में लय में लौटेगा। अच्छी बात यह है कि यह ऐसा मैच नहीं था जिसे जीतना बहुत जरूरी था । यह एक अच्छी टीम के खिलाफ खेलने का मौका था । हम अच्छा नहीं खेल सके लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से नये सिरे से तरोताजा होकर वापसी करेंगे।'
बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत इस टूर्नामेंट में अबतक बिना एक भी मुकाबला हारे अपने विजय अभियान को बरकरार रखा है। ग्रुप राउंड के आखिरी मैच में भारत का सामना नीदरलैंड से होने वाला है, जो 12 नवंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।