फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 ind vs eng rohit sharma post match ceremony statement

WC: 'अनुभवी खिलाड़ी सही समय पर एक साथ खड़े थे', इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद रोहित ने की टीम की तारीफ

Mon, 30 Oct 2023 12:18 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 30 Oct 2023 12:18 PM IST
सार

बल्लेबाजी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि शुरुआत में तीन विकेट खोना अच्छी स्थिति नहीं थी। इस परिस्थिति में आपको केवल एक अच्छी साझेदारी की जरूरत पड़ती है

विज्ञापन
World Cup 2023 ind vs eng rohit sharma post match ceremony statement
World Cup 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में जहां भारत अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारी है, वहीं इंग्लैंड केवल एक ही मुकाबला जीत पाई है। इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर टीम इंडिया सेमीफाइनल की अपनी दावेदारी मजबूत कर चुकी है। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने जीत का श्रेय अपने अनुभवी खिलाड़ियों को दिया।
विज्ञापन


अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हुए रोहित शर्मा
इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मुकाबले में आई चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'यह खेल था, कई सारे किरदार इसमें शामिल थे। जब समय कठिन था, तब सभी अनुभवी खिलाड़ी सटीक समय पर एक साथ खड़े थे। पिछले पांच मुकाबलों में रन चेज करने के बाद हमें पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। हमें एक ऐसा स्कोर चाहिए, जिसके साथ हम खेल सकें।' 
विज्ञापन


बल्लेबाजी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, 'हम आज बल्लेबाजी में अच्छे नहीं दिखे। शुरुआत में तीन विकेट खोना अच्छी स्थिति नहीं थी। इस परिस्थिति में आपको केवल एक अच्छी साझेदारी की जरूरत पड़ती है, जो हमें मिला। मैं केवल सकारात्मक सोच रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जब आपकी पारी की शुरुआत होती है तो विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ाने के लिए आपको विकेट लेने की जरूरत है। हमारे गेंदबाजों के पास जो अनुभव है, उससे हम सफलता पाने के लिए हमेशा भरोसा कर सकते हैं। हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया, उन्होंने परिस्थितियों का फायदा उठाया। थोड़ा स्विंग और थोड़ा लेटरल मूवमेंट भी था, लेकिन उन्होंने गेंद को सही जगह फेकते हुए बल्लेबाजों के दिमाग में शक पैदा कर दिया। इस स्थिति में हमारे पास अच्छे और अनुभवी तेज गेंदबाज, स्पिनर थे।'

बटलर ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बताया निराशाजनक
इस टूर्नामेंट में पांचवी हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने टीम के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, 'हमने सामने वाली टीम पर दबाव बनाकर रखा। हमने गेंदबाजी अच्छी की और विकेट भी लिए। इस समय हम जिस भी तरीके से काम कर रहे हैं, उसमें हम कहीं न कहीं कम पड़ रहे हैं। पावरप्ले में शुरुआत अच्छी रही। कुछ अनचाहे उछाल भी देखने को मिला। फील्डिंग अच्छी रही।'

टीम की निराशाजनक बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा, 'हमने जिस तरह से आज बल्लेबाजी की, उसकी उम्मीद नहीं थी। चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें इसका अंदाजा है। हमें अभी और मैच खेलने हैं।' 


वर्ल्ड 2019 की विजेता टींम इंग्लैंड इस टूर्नामेंट के प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिर में है। अबतक खेले गए छह मुकाबलों में इंग्लैंड केवल एक ही मैच जीत पाई है, बाकी के पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed