फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019 when where and how to watch live streaming of England vs Pakistan match?

World Cup 2019: इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Sun, 02 Jun 2019 09:58 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 02 Jun 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019 when where and how to watch live streaming of England vs Pakistan match?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media

विश्व कप 2019 में अपना पहला मैच जीतकर मेजबान इंग्लैंड का मनोबल सातवें आसमान पर है। कल जब मेहमान पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे, तो अपनी जीत की लय को बरकारार रखना चाहेंगे। दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज से मिली शर्मनाक हार से उबरकर विश्व कप में अपना मैच जीतकर खाता खोलना चाहेगी। आइए आपको इस मैच से जुड़ी वो हर जानकारी देते हैं जो आपके लिए जानना जरूरी है...

विज्ञापन

मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का छठा मैच 3 जून (सोमवार) को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला जाएगा।
 
विज्ञापन

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
 

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
 

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।

दोनों टीम इस प्रकार हैंः

इंग्लैंडः इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम करन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर।

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान व विकेटकीपर), बाबर आजम, फ़खर ज़मान, इमाम उल हक, हैरिस सोहेल, आसिफ अली, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शोएब मलिक और वहाब रियाज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed