फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हल हुई टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुश्किल, राहुल-धोनी ने जीता हिंदुस्तान का दिल

Wed, 29 May 2019 08:16 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 29 May 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
world cup 2019: team india's middle order proeblem solve, dhoni and rahul play well 
केएल राहुल और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल ने शतक जमाकर विश्व कप मैचों के लिए बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार पर अपना दावा मजबूत किया जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करके शतक ठोका, जिससे भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को अपने दूसरे वॉर्म-अप मैच में शुरुआती झटकों से उबरकर सात विकेट पर 359 रन का मजबूत स्कोर बनाया। 


 

world cup 2019: team india's middle order proeblem solve, dhoni and rahul play well 
धोनी राहुल - फोटो : अमर उजाला

राहुल ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए जबकि धोनी ने 78 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल हैं। इन दोनों पांचवें विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी करके भारत को चार विकेट पर 102 रन की संकटपूर्ण स्थिति से उबारा। 

world cup 2019: team india's middle order proeblem solve, dhoni and rahul play well 
केएल राहुल

भारत के लिए शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों शिखर धवन (एक), रोहित शर्मा (19) और कप्तान विराट कोहली (47) की लगातार दूसरे मैच में नाकामी चिंता का विषय हो सकती है लेकिन राहुल ने चौथे नंबर की उसकी समस्या लगभग समाप्त कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world cup 2019: team india's middle order proeblem solve, dhoni and rahul play well 
एमएस धोनी - फोटो : pti

विश्व कप में भारत का नंबर चार बल्लेबाज कौन होगा यह टीम चयन के बाद से लेकर ही चर्चा का विषय बना हुआ था। राहुल को दोनों अभ्यास मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के उतारकर कोहली ने साफ संकेत दे दिए कि इस महत्वपूर्ण स्थान के लिए कौन उनकी पहली पसंद है। 

विज्ञापन
world cup 2019: team india's middle order proeblem solve, dhoni and rahul play well 
kl rahul

राहुल ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करके अपने पुल, कट और कवर ड्राइव का बेहतरीन नमूना पेश किया। नंबर चार के लिए चयनकर्ताओं की पहली पसंद विजय शंकर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन केवल दो रन ही बना पाए। इससे तय लगता है कि भारत जब पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेगा तो राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed