शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, पाक टीम ने मैदान पर बुलाकर दिया फेयरवेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप 2019 में पाकिस्तान का आखिरी लीग मुकबला शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ था। उम्मीदों के मुताबिक पाकिस्तान कोई चमत्कार नहीं कर सका। बांग्लादेश पर 94 रन की दमदार जीत के बावजूद उसे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होकर विश्व कप से विदा होना पड़ा।
पाकिस्तान की वर्ल्ड कप विदाई के साथ-साथ टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैच खत्म होते ही शोएब ने वनडे क्रिकेट सें संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
शोएब ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैं वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद, जिनके साथ मैंने खेला है। उन कोचों को भी, जिन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया है। इसके साथ ही परिवार, दोस्तों, मीडिया और प्रायोजकों को भी तहे दिल से शुक्रिया। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे फैंस, मैं आप सभी से प्यार करता हूं। #पाकिस्तान जिन्दाबाद'
Today I retire from One Day International cricket. Huge Thank you to all the players I have played with, coaches I have trained under, family, friends, media, and sponsors. Most importantly my fans, I love you all#PakistanZindabad 🇵🇰 pic.twitter.com/zlYvhNk8n0
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) July 5, 2019
शोएब मलिक को मैदान पर बुलाकर दिया फेयरवेल
मैच से पहले संन्यास की घोषणा करने वाले शोएब मलिक को पाक टीम ने मैदान पर बुलाकर फेयरवेल दिया। शोएब बुरी फॉर्म के चलते इस मैच में नहीं खेले। उनके सम्मान में पूरी टीम ने तालियां बजाईं।
A legend leaves the ODI field for the final time.
Thank you Shoaib Malik 👏#CWC19 | #PAKvBAN pic.twitter.com/g1tlIsPEK0
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 5, 2019
37 वर्षीय शोएब मलिक के लिए वर्ल्ड कप 2019 कुछ खास नहीं रहा। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 3 मैच खेले और मात्र 8 ही रन बनाए। मलिक ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला था जिसमें वो शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद हारिस सोहेल ने टीम में उनकी जगह ली थी और अच्छी परफॉर्मेंस करके दिखाई और इसके बाद मलिक को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
1999 में वन-डे से किया था डेब्यू
बता दें कि शोएब मलिक ने टेस्ट क्रिकेट से 2015 में ही संन्यास ले लिया था। मलिक अब पाकिस्तान के लिए सिर्फ टी20 मैचों में ही हिस्सा लेंगे।1999 में वन-डे से डेब्यू करने वाले मलिक ने पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 287 वन-डे और 111 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 287 वन-डे मैच खेले जिसमें उन्होंने 34.55 की औसत और 81.90 की स्ट्राइक रेट से 7534 रन बनाए। साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी 158 विकेट चटकाए।