फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   world cup 2019 : Shoaib Malik announces ODI retirement 

शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, पाक टीम ने मैदान पर बुलाकर दिया फेयरवेल

Sat, 06 Jul 2019 06:02 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 06 Jul 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
world cup 2019 : Shoaib Malik announces ODI retirement 
शोएब मलिक - फोटो : social media

विश्व कप 2019 में पाकिस्तान का आखिरी लीग मुकबला शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ था। उम्मीदों के मुताबिक पाकिस्तान कोई चमत्कार नहीं कर सका। बांग्लादेश पर 94 रन की दमदार जीत के बावजूद उसे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होकर विश्व कप से विदा होना पड़ा।

विज्ञापन


पाकिस्तान की वर्ल्ड कप विदाई के साथ-साथ टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैच खत्म होते ही शोएब ने वनडे क्रिकेट सें संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन




शोएब ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैं वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद, जिनके साथ मैंने खेला है। उन कोचों को भी, जिन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया है। इसके साथ ही परिवार, दोस्तों, मीडिया और प्रायोजकों को भी तहे दिल से शुक्रिया। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे फैंस, मैं आप सभी से प्यार करता हूं। #पाकिस्तान जिन्दाबाद'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

शोएब मलिक को मैदान पर बुलाकर दिया फेयरवेल

world cup 2019 : Shoaib Malik announces ODI retirement 
शोएब मलिक - फोटो : social media

मैच से पहले संन्यास की घोषणा करने वाले शोएब मलिक को पाक टीम ने मैदान पर बुलाकर फेयरवेल दिया। शोएब बुरी फॉर्म के चलते इस मैच में नहीं खेले। उनके सम्मान में पूरी टीम ने तालियां बजाईं। 



37 वर्षीय शोएब मलिक के लिए वर्ल्ड कप 2019 कुछ खास नहीं रहा। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 3 मैच खेले और मात्र 8 ही रन बनाए। मलिक ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला था जिसमें वो शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद हारिस सोहेल ने टीम में उनकी जगह ली थी और अच्छी परफॉर्मेंस करके दिखाई और इसके बाद मलिक को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

1999 में वन-डे से किया था डेब्यू

world cup 2019 : Shoaib Malik announces ODI retirement 
शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शोएब मलिक ने टेस्ट क्रिकेट से 2015 में ही संन्यास ले लिया था। मलिक अब पाकिस्तान के लिए सिर्फ टी20 मैचों में ही हिस्सा लेंगे।1999 में वन-डे से डेब्यू करने वाले मलिक ने पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 287 वन-डे और 111 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 287 वन-डे मैच खेले जिसमें उन्होंने 34.55 की औसत और 81.90 की स्ट्राइक रेट से 7534 रन बनाए। साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी 158 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed