{"_id":"5ce818f5bdec22076e31b17b","slug":"world-cup-2019-shikhar-dhawan-and-vijay-shankar-injury-while-batting-in-the-nets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से पहले भारत के लिए बुरी खबर, दो खिलाड़ी चोटिल, एक के मुंह से निकला खून","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप से पहले भारत के लिए बुरी खबर, दो खिलाड़ी चोटिल, एक के मुंह से निकला खून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 25 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। इससे पहले भारत के लिए बुरी खबर ये है कि टीम के दो खास खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इसमें पहला नाम सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का है, जबकि दूसरा ऑलराउंडर विजय शंकर का।
भारत का अभ्यास मैच
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
भारतीय टीम को विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलने है। टीम इंडिया अपना पहला अभ्यास मैच शनिवार को केनिंग्टन ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
धवन के होठों से निकला खून
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : social media
दरअसल, हुआ यूं कि प्रैक्टिस के दौरान बैटिंग कोच संजय बांगड़ उन्हें अभ्यास करा रहे थे तभी एक शॉर्ट पिच गेंद तेजी से उनके हेलमेट पर जाकर लगी। जिसके चलते उनके होठों से हल्का सा खून भी निकल आया। इसके बाद वो नेट्स से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया। खबरों की माने तो फिलहाल वो ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय के हाथ में लगी चोट
4 of 5
vijay shankar
वहीं, ऑलराउंडर विजय शंकर ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपना दायां हाथ चोटिल करा बैठे। हुआ यूं कि जब शंकर नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। तभी उनके दाहिने हाथ पर चोट लगी। चोट लगने के बाद उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया जिसके बाद उन्हें टीम फिजियो की मदद लेनी पड़ी। चोट लगने के बाद शंकर नेट्स से वापस चले गए।
विज्ञापन
भारत का मुकाबला
5 of 5
भारत और न्यूजीलैंड
- फोटो : file photo
बता दें कि दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी विश्व कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं, विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।