फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Sarfaraz Ahmed says Pakistan will try to post 500 vs Bangladesh

PAKvBAN: 'अल्लाह मदद करेगा तो चमत्कार भी हो सकता है, हम बना सकते हैं 400-500 रन'

Fri, 05 Jul 2019 12:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Sarfaraz Ahmed says Pakistan will try to post 500 vs Bangladesh
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश पर शुक्रवार को असंभव जीत हासिल करनी होगी। बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन को देखकर लगभग यह तय हो चुका है कि पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, लेेेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने मैच से पहले बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

World Cup 2019: Sarfaraz Ahmed says Pakistan will try to post 500 vs Bangladesh
सरफराज अहमद - फोटो : social Media

सरफराज अहमद ने कहा है कि 'सेमीफाइनल के लिए जो जरूरत है, हम वह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमें वास्तविकता के साथ रहना होगा। अगर अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है। यह ऐसा है कि आप 600, 500 और 400 रन बनाए फिर उसी पिच पर विरोधी टीम को 50 रन पर आउट कर दें। अगर आपको लगता है कि यह संभव है तो हम कोशिश कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

World Cup 2019: Sarfaraz Ahmed says Pakistan will try to post 500 vs Bangladesh
सरफराज अहमद

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरफराज ने कहा कि टॉस जीतकर हम बांग्लादेश के खिलाफ 500 का स्कोर खड़ा करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में नेट रन रेट की भरपाई हम नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड और हमारे बीच नेट रन रेट का अंतर बहुत ज्यादा है, लेकिन हम बांग्लादेश के खिलाफ 500 रन का स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे और सेमीफाइनल में  पहुंचने की पुरजोर कोशिश करेंगे। यदि हमारी किस्मत में चमत्कार होना लिखा है तो जरूर होगा।'

विज्ञापन

World Cup 2019: Sarfaraz Ahmed says Pakistan will try to post 500 vs Bangladesh
सरफराज अहमद - फोटो : ICC

पाकिस्तान को इतने बड़े अंतर से बांग्लादेश को हराना है, जो संभव नहीं लग रहा है, जैसे मान लीजिए कि पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाता है, तो उसे बांग्लादेश को 82 रन पर ऑल आउट करके 318 रनों की बड़ी जीत हासिल करनी होगी तब कही जा कर पाक सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है। अगर पाकिस्तान टॉस हार गया तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी मर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed