{"_id":"5d235d028ebc3e6cfc5d70de","slug":"world-cup-2019-my-respect-for-dhoni-will-always-be-sky-high-says-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के संन्यास पर क्या बोले विराट, खुद के बल्ले से न निकल रहे शतक पर भी दी सफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के संन्यास पर क्या बोले विराट, खुद के बल्ले से न निकल रहे शतक पर भी दी सफाई
Mon, 08 Jul 2019 08:40 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। मैनचेस्टर में 9 जुलाई को विराट ब्रिगेड का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इस मैच में हार-जीत से पहले सभी की नजरें टॉस पर होंगी। यह इसलिए क्योंकि क्रिकेट के इस महासंग्राम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस अहम मैच से एक दिन पहले विराट कोहली ने मीडिया से बात की। इस दौरान चीकू आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने पत्रकारों के खुलकर जवाब दिए। धोनी के संन्यास के सवाल पर जो उन्होंने कहा वो आपके दिल में बस जाएगा।
विज्ञापन
पढ़िए अगली स्लाइड...
कोहली से पूछा गया कि क्या महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं, उन्होंने कहा, 'मैं निश्चित तौर पर कुछ भी बोलने वाला नहीं हूं। मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि अगर आप विशेषकर उनकी कप्तानी में करियर की शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों से पूछो तो उनके पास कई खास बातें होंगी।
विज्ञापन
धोनी के साथ खेलना सौभाग्य
भारतीय कप्तान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने जो भारतीय टीम के लिए योगदान दिया है वह बेहतरीन है। उन्होंने कहा, 'मैंने उनके अंडर में करियर शुरू किया। धोनी के लिए मेरी आंखों में बहुत इज्जत है। वह हमेशा खुशमिजाज रहने वाले शख्स हैं। जब मैं उनसे कुछ पूछता हूं तो वह मुझे अच्छी सलाह देते हैं। मैं उनके साथ इतने साल खेलकर बेहद भाग्यशाली मानता हूं।'
विज्ञापन
बकौल विराट धोनी ने जिस तरह से भारतीय क्रिकेट को संभाला और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट को सम्मान दिलाया, वो काबिल-ए-तारीफ है। आपके बल्ले से इस विश्व कप में अबतक एक भी शतक नहीं निकला। इस सवाल का जवाब भी विराट ने बड़े बेहतरीन अंदाज में दिया।
विराट ने कहा, 'मुझे शतक नहीं लगाने का मलाल नहीं है, मुझे अलग रोल निभाने हैं। रोहित बेहतरीन खेल रहे हैं, पारी के बीच में मुझे अपनी अलग भूमिका निभानी होती है। वनडे क्रिकेट में रोल बदलते रहते हैं। पर्सनल माइलस्टोन पर कोई भी फोकस नहीं करता है, रोहित भी ऐसा करते हैं। इसी प्रक्रिया में रिकॉर्ड बन जाते हैं। मैं हमेशा टीम के लिए खेलना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि दो और गेम जीत जाऊं। किसी ने भी 5 शतक लगाने के बारे में नहीं सोचा होगा। रोहित दुनिया के टॉप वनडे प्लेयर हैं।'