{"_id":"5ced3df3bdec220785347608","slug":"world-cup-2019-kl-rahul-and-ms-dhoni-scored-century-agaisnt-bangladesh-in-warm-up-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केएल राहुल और धोनी ने ठोका शतक, विश्व कप शुरू होने से पहले रंग में लौटा भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केएल राहुल और धोनी ने ठोका शतक, विश्व कप शुरू होने से पहले रंग में लौटा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 29 May 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
केएल राहुल और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड में इसी महीने की 30 तारीख से आईसीसीसी विश्व कप क्रिकेट का बिगुल बज उठेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो बार की विश्व चैपियन भारतीय टीम 5 जून से अपने अभियान का आगाज करेगी, लेकिन इससे पहले इस टीम को दो अभ्यास मैच भी खेलने थे।
2 of 7
केएल राहुल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में तो टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन मंगलवार को भारतीय टीम किसी दूसरे ही इरादे के साथ मैदान पर उतरी। कार्डिफ में मंगलवार को खेले जा रहे दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में विराट सेना ने बांग्लादेश की बैंड बजा दी।
3 of 7
केएल राहुल
चौथे क्रम पर उतरे केएल राहुल ने शानदार शतक जमाया तो अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए सैकड़ा जमाया। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की 113 और लोकेश राहुल की 108 रनों की शतकीय पारियों की मदद से 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 359 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एमएस धोनी
- फोटो : pti
धोनी ने 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में धोनी ने 6 छक्के और 8 चौके लगाए। बात यह रही कि धोनी ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। धोनी 78 गेंदों पर 113 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हुए। यह 2017 के बाद से धोनी का पहला शतक है। इससे पहले धोनी ने 19 जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैच था और यह अभ्यास मैच है।
विज्ञापन
5 of 7
एमएस धोनी
- फोटो : pti
धोनी आखिरी ओवर में शाकिब-अल-हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 78 गेंदें खेलीं जिन पर 7 छक्के और 8 चौके मारे। केएल राहुल 99 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 47 रनों की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।