{"_id":"5d0f24628ebc3e0fee2fc75c","slug":"world-cup-2019-hard-fought-win-over-afghanistan-was-important-for-us-says-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार कर भी दिल जीत गई अफगानिस्तान, विराट ने इनके सिर बांधा मुश्किल जीत का सेहरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार कर भी दिल जीत गई अफगानिस्तान, विराट ने इनके सिर बांधा मुश्किल जीत का सेहरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 23 Jun 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मैच के बाद विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने वर्ल्ड कप 2019 में शनिवार को रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 11 रन से हरा दिया। द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने डटकर मुकाबला किया। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 224 रन बनाए।
2 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : social Media
जवाब में अफगानिस्तान ने भारत को यह स्कोर बचाने में पसीने निकलवा दिए। आखिरी ओवर में जीत-हार का फैसला हुआ। अफगानी टीम 49.5 ओवर्स में 213 रन पर ढेर हो गई। अंत में शमी की हैट्रिक और बुमराह की कसी गेंदबाजी से टीम इंडिया ने बाजी मारी।
3 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : social media
इस मैच में तीन ऐसे टर्निंग पॉइंट थे जिससे टीम इंडिया की जीत संभव हो पाई, नहीं तो तस्वीर कुछ और भी हो सकती थी। जीत के बाद कप्तान विराट ने कहा, 'हमारी टीम आखिरी बॉल तक लड़ती है और यही इसकी खासियत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, 'हमने अच्छा क्रिकेट खेला। पिच को देखें तो रन जुटाना वाकई में मुश्किल था लेकिन स्पिनर्स ने अच्छा किया। अफगानिस्तान की टीम में अच्छी प्रतिभा है। हमारे दिमाग में भी शक था कि मैच में क्या होगा, लेकिन अंत में हमें जीत हासिल हुई।'
विज्ञापन
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : social media
विराट कोहली ने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हमने पहले पिच के बेस को समझा और मुझे लगा कि सीधे बैट से खेलना ज्यादा अच्छा रहेगा। इसी तरीके से रन जुटाए जा सकते हैं। जब विकेट गिरते हैं तो मुश्किल खड़ी होती है। हमारे ऊपर दबाव तो था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।