फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup 2022 IND Vs AUS ODI Match Preview and Other details

IND-W vs AUS-W: महिला विश्व कप में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल चुनौती, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Fri, 18 Mar 2022 04:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 04:53 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब है, लेकिन इस बार महिला टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Women's World Cup 2022 IND Vs AUS ODI Match Preview and Other details
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 में भारत का पांचवां मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और अपने चारों मैच जीतकर अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं भारत ने चार में से दो मैच जीते हैं, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम को सेमीफाइनल के रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो मुश्किलों में फंस सकता है। 
विज्ञापन


टीम इंडिया का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद खराब है। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मैच हुए हैं। इनमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं, जबकि नौ मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। ऐसे में भारत को पुराने रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए जीत हासिल करनी होगी। 
विज्ञापन


वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलडा भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1978 से लेकर अब तक 49 वनडे मैच हुए हैं। इनमें से 10 में भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं 39 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। अब भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर करना होगा। भारत ने 2017 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इस बार भी ऐसा करना चाहेगा। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है। भारत को ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजी है भारत की समस्या
इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है। टीम के सभी खिलाड़ी लय में हैं और सभी के बल्ले से रन निकल रहे हैं। वहीं गेंदबाजों ने भी प्रभावित किया है। वहीं भारत के बल्लेबाज लय में नहीं हैं। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के अलावा कोई भी बल्लेबाज अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। ऐसे में कप्तान मिताली और दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ियों को जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी और रन बनाने होंगे। 

भारत की सबसे बड़ी समस्या स्ट्राइक न रोटेट कर पाना रही है। भारतीय खिलाड़ी बीच के ओवरों में एक रन नहीं ले पाते हैं और ज्यादा डॉट गेंद खेलने के बाद दबाव में आ जाते हैं। इसके बाद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट खो देते हैं। टीम इंडिया को हर हाल में इस कमजोरी पर काम करना होगा। 

भारत की संभावित टीम
मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़। 


ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम
राचेल हेन्स, एलिसा हीली (विकेटकीपर), मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन स्कट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed