{"_id":"5e500bd28ebc3ef3bd3490b8","slug":"women-s-t20-world-cup-harmanpreet-kaur-says-great-feeling-to-win-over-australia-in-opener","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: पूनम की तारीफ करते नहीं थक रहीं कप्तान हरमनप्रीत, मैच के बाद कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: पूनम की तारीफ करते नहीं थक रहीं कप्तान हरमनप्रीत, मैच के बाद कही ये बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर विजयी आगाज किया है। इस जीत में लेग स्पिनर पूनम यादव ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट लिए।
2 of 5
पूनम यादव
- फोटो : ट्विटर
इस जोरदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूनम यादव की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पूनम जैसी गेंदबाज ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। हमें उनसे चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की उम्मीद थी।
3 of 5
पूनम यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत ने आगे कहा, 'हमारी टीम अच्छी दिख रही है। पहले हम दो तीन खिलाड़ियों पर निर्भर थे लेकिन अब हम टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो निश्चित तौर पर विश्व कप जीत सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूनम यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में पूनम हैट्रिक से चूक गईं। यह तीसरी बार है, जब पूनम हैट्रिक लेने से चूक गईं हो। 12वें ओवर में हेंस को विकेटकीपर तानिया के हाथों स्टंप कराया और फिर पेरी को बोल्ड कर दिया। अगर अगली गेंद पर विकेटकीपर जोनासेन का कैच पकड़ लेती तो वह हैट्रिक करने में भी सफल हो जातीं। टूर्नामेंट में आने से पहले पूनम चोटों से जूझ रही थीं और ठीक होने के लिए उन्होंने अपने फिजियो तथा टीम के साथियों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
पूनम यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद पूनम ने आगामी मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, 'यह तीसरा अवसर है जबकि मैं हैट्रिक से चूक गई लेकिन मेरे फिजियो और साथियों का आभार जो मैं चोट से उबर पाई। उम्मीद है कि भविष्य में मैं हैट्रिक लेने में सफल रहूंगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।