{"_id":"5ef0a3f88e20d44a614254c4","slug":"women-s-t20-world-cup-2020-is-the-most-watched-icc-women-s-t20-event-in-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक बार देखा गया 2019 वर्ल्ड T-20, टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक बार देखा गया 2019 वर्ल्ड T-20, टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड
Mon, 22 Jun 2020 05:58 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चार टीम
- फोटो : ICC
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप को रिकॉर्ड लोगों ने देखा। इस वैश्विक संस्था के डिजिटल चैनलों के जरिए रिकॉर्ड एक अरब एक करोड़ बार इससे जुड़े वीडियो देखे गए। यह आंकड़ा 2018 में खेली गई प्रतियोगिता की तुलना में 20 गुना अधिक है।
विज्ञापन
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि फरवरी-मार्च में आयोजित किए गए टूर्नामेंट के वीडियो को महिला क्रिकेट की पूर्व की सबसे सफल प्रतियोगिता वन-डे वर्ल्ड कप 2017 की तुलना में 10 गुना अधिक बार देखा गया। इन दोनों टूर्नामेंट में भारत उप विजेता रहा था, लेकिन दर्शकों की संख्या के मामले में उसने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा, 'वर्ल्ड कप के इन आंकड़ों से यह (2020 महिला टी-20) विश्व कप 2019 (पुरुष वनडे) के बाद आईसीसी की सबसे सफल प्रतियोगिता बन गई और फाइनल को दुनिया भर में सर्वाधिक दर्शकों ने देखा। भारत के फाइनल में पहुंचने से दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी क्योंकि 2018 की तुलना में नॉकआउट चरण की दर्शक संख्या 423 प्रतिशत अधिक थी।'
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, 'भारत में कुल आठ करोड़ 61 लाख 50 हजार घंटे टूर्नमेंट देखा गया जो कि 2018 की तुलना में 152 प्रतिशत अधिक है। भारत के फाइनल में पहुंचने और प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के भारतीय मैचों का पांच भाषाओं (अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़) में प्रसारण करने से यह सफलता मिली।'