फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's cricket returns in Corona era, T20 played between Germany and Austria

कोरोना काल में हुई महिला क्रिकेट की वापसी, जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच खेला गया टी-20

Thu, 13 Aug 2020 07:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Aug 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Women's cricket returns in Corona era, T20 played between Germany and Austria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के दौर में पुरुषों के बाद महिला क्रिकेट की वापसी भी हो गई। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर सात महीने पहले आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप फाइनल खेला गया था। लेकिन अब सात महीने बाद बुधवार को पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला गया जब आस्ट्रिया ने पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में जर्मनी की मेजबानी की।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण सभी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों को निलंबित किया गया था। गोल्डन ईगल्स के नाम से मशहूर जर्मनी आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया की 27वें नंबर की टीम है, जबकि आस्ट्रिया की रैंकिंग 50वीं हैं। जर्मनी ने पिछली टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ओमान के खिलाफ फरवरी में खेला था और इस दौरान श्रृंखला में 4-0 से क्लीनस्वीप किया था।
विज्ञापन


आस्ट्रिया की टीम एक साल पहले फ्रांस, जर्सी और नॉर्वे की मौजूदगी वाली चतुष्कोणीय श्रृंखला के बाद पहली बार खेल रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विज्ञप्ति में जर्मनी की कप्तान अनुराधा डोडाबालापुर ने कहा, ‘सबसे पहले मैं मौजूदा हालात के बावजूद हमारी मेजबानी करने के लिए आस्ट्रिया क्रिकेट में सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। लंबे ब्रेक के बाद हम दोबारा मैदान पर उतरने को लेकर रोमांचित हैं। पिछले कुछ महीनों में फिट रहने और अपने कौशल को निखारने के लिए लड़कियों ने कड़ी मेहनत की है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रिया की कप्तान आंद्रिया जेपेडा ने कहा, ‘टीम काफी रोमांचित है और महीनों के लॉकडाउन के बाद हम यूरोप में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को लेकर उत्सुक हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कुछ टीमें यात्रा पाबंदियों के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाईं लेकिन हमें खुशी है कि आस्ट्रिया और जर्मनी के बीच इन पाबंदियों में ढील दी गई है और हम इस साल कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल पाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed