फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women IPL is likely to be played in Dubai between November 1 to 10 with 4 teams

1 नवंबर से शुरू होगा Women IPL, UAE में चार टीम के बीच होगा घमासान

Sun, 02 Aug 2020 02:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 02 Aug 2020 02:07 PM IST
सार

इस साल यूएई में आईपीएल 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच होगा। हालांकि, अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Women IPL is likely to be played in Dubai between November 1 to 10 with 4 teams
वीमेन आईपीएल

विस्तार

विज्ञापन

आज होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की गर्वनिंग काउंसिल की बैठक से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली की माने तो इस बार यूएई में महिला आईपीएल का आयोजन भी होगा। यह टूर्नामेंट भी पिछली बार की तरह चार टीम के बीच 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा, इससे पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला से हटना पड़ा था।

बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि सितंबर में यूएई में होने वाले आईपीएल के दौरान महिलाओं की टी-20 लीग या चैलेंजर सीरीज होगी। वीमेंस टी-20 चैलेंज पहली बार 2018 में खेला गया था। तब खेले गए एकमात्र मुकाबले में सुपरनोवाज ने ट्रेल ब्लेजर्स को हराया था। 2019 में तीसरी टीम के रूप में वेलोसिटी की एंट्री हुई थी। गांगुली ने स्पष्ट किया कि महिलाओं का आईपीएल भी मेंस टी-20 लीग के शेड्यूल में फिट किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान ने बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल महिला खिलाड़ियों के लिए भी एक कैंप आयोजित किया जाएगा। कोरोना के कारण जरूर बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी बंद है, गांगुली ने कहा कि हम अपने किसी भी क्रिकेटर की हेल्थ को जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। फिर चाहें वह पुरुष क्रिकेटर हो या महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed