{"_id":"5fd76bf08ebc3e3b8a0c7317","slug":"with-the-saliva-ban-bowlers-are-handicapped-says-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों सचिन तेंदुलकर ने मौजूदा गेंदबाजों को विकलांग बताया, ICC से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर क्यों सचिन तेंदुलकर ने मौजूदा गेंदबाजों को विकलांग बताया, ICC से जुड़ा है मामला
Mon, 14 Dec 2020 07:13 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 14 Dec 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social Media
बिना लार के इस्तेमाल से पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजों को विकलांग बता दिया। एएनआई से खास बातचीत करते हुए सचिन ने कहा कि, 'सलाइवा बैन के साथ, अगर आप उसका विकल्प नहीं लाते हैं तो गेंदबाज विकलांग हैं। आज हमारे पास लार का कोई विकल्प नहीं है। पसीने और लार के बिना क्रिकेट अधूरा है।'
विज्ञापन
याद हो कि कोरोना वायरस की वजह से आईसीसी ने गेंद चमकाने के लिए थूक या लार के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, “इसके विकल्प पर बात होनी चाहिए। अगर हम बल्लेबाजों से कहें कि वो ऑफसाइड में रन नहीं बना सके तो कैसे चलेगा, ठीक उसी तरह गेंदबाज भी बिना लार के विकलांग हो गए।
विज्ञापन
सचिन ने लार से पसीने को ज्यादा अहम बताया। वैसे भी गेंदबाज पसीने के मुकाबले लार पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। गेंदबाज गेंद को चमकाकर स्विंग करवाते हैं। रिवर्स स्विंग भी इसी तकनीक से होती है।
विज्ञापन