फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon: Seven-time champion Serena Williams first clash with 113th-ranked Harmony, Oons first clash with Kerber

Wimbledon: सात बार की चैंपियन सेरेना की पहली टक्कर 113वीं रैंकिंग की हार्मोनी से, ओंस की पहली टक्कर कर्बर से

Fri, 24 Jun 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jun 2022 11:00 PM IST
सार

  • 06 : टूर्नामेंट जीते हैं दुनिया की नंबर एक स्वियातेक ने लगातार
  • 01 : साल बाद वापसी कर रही हैं 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता विलियम्स  

विज्ञापन
Wimbledon: Seven-time champion Serena Williams first clash with 113th-ranked Harmony, Oons first clash with Kerber
सेरेना विलियम्स - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत 113वीं रैंकिंग की 24 साल की हार्मोनी टैन के खिलाफ करेंगी। तीसरे दौर में उनकी टक्कर पिछले साल की फाइनलिस्ट कैरोलिना प्लिसकोवा से हो सकती है। ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम के शुक्रवार को ड्रॉ निकाले गए।  
विज्ञापन


 सेरेना एक साल पहले पांव में चोट लगने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के एकल वर्ग में उतरेंगी। चालीस साल की खिलाड़ी के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें वरीयता दी जानी चाहिए थी लेकिन बारह महीने से भाग न लेने के कारण दुनिया की पूर्व नंबर एक सेरेना की महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) काफी गिर गई। ऐसे में पहले दौर में उनकी टक्कर निमभन रैंकिंग की खिलाड़ी से ही होने की संभावना थी। सेरेना के 23 ग्रैंडस्लैम में से सात खिताब विंबलडन के हैं। हार्मोनी टैन पहली बार इस ग्रासकोर्ट प्रतियोगिता में खेल रही हैं।
विज्ञापन


दो हफ्ते पहले बर्लिन में चैंपियन बनीं तीसरी वरीयता की ओंस जैबुएर चौथे दौर में 2018 की चैंपियन एंजेलिक कर्बर से हो सकती है। दोनों खिलाड़ी निचले हाफ में हैं। सेरेना और स्वियातेक ऊपरी हाफ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वियातेक की निगाह लगातार 36वीं जीत पर
नंबर एक पोलैंड की इगा स्वियातेक अपना पहला मैच क्वालिफायर क्रोएशिया की जाना फैट के खिलाफ खेलेंगी। 2017 की चैंपियन गर्बाइन मुगुरुजा उसी हाफ में हैं जिसमें बियांका आंद्रियस्कू और स्लोन स्टीफंस हैं। तीन हफ्ते पहले स्वियातेक ने वीनस विलियम्स के लगातार 35वें मैच जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।


यदि वह फैट के खिलाफ जीतती हैं तो इस शताब्दी में लगातार जीत का यह सबसे लंबा सिलसिला होगा। उन्होंने पिछले दिनों रोलां गैरो में जीत के बाद मैच नहीं खेला है। विंबलडन में स्वियातेक का श्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल था जब वह चौथे दौर तक पहुंची थी। प्री क्वार्टर में उनकी टक्कर बारबोरा क्रैजिकोवा से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed